Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नामांकन जमा करवाने से पहले प्रियंका गांधी ने किया रोड़ शो, साथ में दिखा गांधी परिवार

कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने नामांकन को दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दिखाई दिए।

Advertisement
Image Credit: प्रियंका गांधी
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | राजनीति - 23 October 2024

कांग्रेस पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज अपने नामांकन को दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दिखाई दिए। तीनों में एक अलग ही जोश इस दौरान देखने को मिला। प्रियंका ने अपना नामांकन जमा करवाने से पहले लोगों को संबोधित भी किया। 



अपनी बात रखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो यहां पर उनके परिवार की सदस्य बनाने आई हूं। कांग्रेस महासचिव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "मैं पहली बार 35 साल में अपने लिए सर्पोटर मांगने आई हूं। मुझे मौका दीजिए, मेरी जिम्मेदारी है आपको पहचान दिलाने की है। आपदा में सभी ने आप का बहुत साथ दिया है। मैं आपके परिवार का सदस्य बनने आई हूं। मेरे भाई ने 8 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की है। ये हमारे संस्कार हैं। आप मुझे बताए कि आप की समस्या क्या है। मैं आप की समस्या को जानने के लिए आप के घर तक आउंगी। मेरी ये नई शुरुआत है और आप मेरे गाइड हैं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।"


नामांकन से पहले किया रोड़ शो


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायनाड उपचुनाव से प्रियंका गांधी का चुनावी सफर शुरू करने वाला है। वहीं, अपना नामांकन जमा करवाने से पहले प्रियंका गांधी ने पहले कालपेट्टा में रोडशो किया, जिसमें संयुक्त प्रगतिशाली मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत हजारों में भीड़ जमा होती हुई नजर आई।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.