Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'भारत के मीर जाफर...', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार

नई दिल्ली, November 18, 2026: 'भारत के मीर जाफर...', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार। राहुल गांधी के अमेरिकी विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा पर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: 'भारत के मीर जाफर...', अमेरिका में राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी का पलटवार।

राहुल गांधी के अमेरिकी विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा पर दिए बयानों पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल को 'मीर जाफर' बताया है।

राहुल गांधी ने अमेरिकी विश्वविद्यालय में अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने राहुल को भारत का मीर जाफर तक बता दिया है।

राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा पर सवाल उठाए थे। राहुल की इन्हीं टिप्पणियों पर बुधवार को बीजेपी नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी नेताओं ने उन पर विदेश में 'भारत-विरोधी प्रचार' फैलाने का आरोप भी लगाया।

मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। राहुल ने इसके लिए भारत के युवाओं में फैली बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का हवाला दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल को अपरिपक्व और भारत-विरोधी करार दिया।

भाटिया ने कहा कि आज राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने के लिए दिए गए बेबुनियाद, झूठे और भारत-विरोधी बयानों से हर भारतीय शर्मिंदा महसूस कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को अपरिपक्व बताते हुए कहा कि वो भारत-विरोधी हैं और भारत के 'मीर जाफर' हैं।

भाटिया ने यह भी कहा कि राहुल संसद के हर सत्र से पहले विदेश जाते हैं। इसको लेकर उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या वह अपने विदेशी आकाओं से निर्देश लेने जाते हैं?" इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट में राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें भारत-विरोधी नेता बता दिया।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने भी राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वे भारत की छवि खराब करने का काम करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, केशवन ने कहा, "जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, तो वे अपने जहरीले झूठों से भारत की छवि खराब करने का एक खतरनाक पैटर्न अपनाते हैं।"

बीजेपी तेलंगाना के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने भी राहुल की आलोचना की। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल पर आरोप लगाया कि बीजेपी के खिलाफ अपनी राजनीतिक लड़ाई के दौरान वे भारत का ही विरोध करने लगे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Francis Hayman, Wikimedia Commons, Public domain

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement