Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: BJP बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है, तेलंगाना में गिग वर्कर्स से बोले राहुल गांधी।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना Source : ANI कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजना की शुरुआत की. जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, बीजेपी बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है. राहुल गांधी ने स्कीम की शुरुआत के मौके पर कहा, मेरी तेलंगाना के गिग वर्कर्स के साथ एक बैठक हुई थी. आपने मेरे साथ अपना दुख और दर्द साझा किया.
राहुल गांधी ने आगे कहा, उस समय, मैंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी हमारे मुख्यमंत्री और हम सभी ने आपसे वादा किया था कि हम आपकी मांगों पर कदम उठाएंगे और आपकी मदद करने और आपकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. आज हम अपना वह वादा पूरा कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, 21वीं सदी डेटा की सदी है. पूरे देश में डेटा की चर्चा हो रही है डेटा सेंटर बनाए जा रहे हैं. गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, ऊबर - ये सभी डेटा के दम पर ही चलते हैं. लेकिन भारत में अब तक 'गिग वर्कर्स' को अपना खुद का डेटा नहीं मिल पा रहा था. गिग वर्कर्स अपना डेटा खुद नहीं देख सकते थे. यह कानून आपको अपने डेटा पर अपना अधिकार देगा. तेलंगाना सरकार आपको यह गारंटी दे रही है कि आप जो काम करते हैं जितनी राइड पूरी करते हैं और उन राइड के लिए आपको जो पैसे मिलते हैं. यह सब जानकारी आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होगी.
कांग्रेस नेता ने कहा, आप तेलंगाना के शहरों में धूप में घूमते हैं और सामान पहुंचाते हैं लेकिन आपके पास आराम करने के लिए कोई तय जगह नहीं है. इसलिए, तेलंगाना सरकार ऐसे 'रेस्ट जोन' बनाने जा रही है, जहां वाई-फाई की सुविधा होगी. यहां आप अपना वाहन पार्क कर सकते हैं, आराम कर सकते हैं, बैठ सकते हैं या सो सकते हैं. यह सुविधा हैदराबाद और राज्य के सभी शहरों में उपलब्ध होगी.
कभी किसी गिग वर्कर के साथ दुर्घटना होती है या वो बीमार होते हैं तो उन्हें जबरदस्त नुकसान होता है. इसलिए तेलंगाना की सरकार हर गिग वर्कर को 5 लाख तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और 10 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस देगी.
राहुल गांधी ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हर डिलीवरी के लिए होने वाले हर ट्रांजैक्शन का 1% हिस्सा सीधे आपके बैंक खाते में आएगा. तेलंगाना के हर शहर में कंपनी को आपको यह राशि देनी होगी. यह पैसा पहले 'गिग वर्कर्स बोर्ड' के पास जाएगा और फिर वहां से सीधे गिग वर्कर्स के बैंक खातों में पहुंच जाएगा.
राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी इस दौरान निशाना साधा. उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस के लोग आपको बंधुआ मजदूर बनाना चाहते हैं. ये उनकी सोच है लेकिन कांग्रेस की सोच अलग है. मेरी सोच अलग है.
ये भी पढ़ें: 'माइंड ऑफ इंडिया', पंडित नेहरू की जयंती पर सीजेपी ने शेयर किया वीडियो
दीक्षा छाबड़ा ABP live.Com में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये न्यूज डेस्क का हिस्सा हैं. दीक्षा को देश, विदेश और एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी दिलचस्पी है. वो इन सभी के बारे में लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के जगत में 9 साल पूरे हो चुके हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ की थी. इसके बाद से ये इंडिया टीवी, टीवी9 जैसी संस्थाओं में एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर चुकी हैं. दीक्षा ने अपनी पढ़ाई इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से की है. संपर्क करें- Mail Id- dikshac@abpnetwork.com, X-https://x.com/Diksha29chhabra
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Adityamadhav83, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.