Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Explained: पावर पॉलिटिक्स और परिवार, बैठकों के बीच क्या फिर एक होने जा रही है राष्ट्रवादी

New Delhi, November 9, 2026: Explained: पावर पॉलिटिक्स और परिवार, बैठकों के बीच क्या फिर एक होने जा रही है राष्ट्रवादी. The source note says: क्या फिर एक होने जा रही है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी?…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | Politics - 09 November 2026

New Delhi, November 9, 2026: Explained: पावर पॉलिटिक्स और परिवार, बैठकों के बीच क्या फिर एक होने जा रही है राष्ट्रवादी.

The source note says: क्या फिर एक होने जा रही है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी? Source : ABPLIVE अस्पताल में मुलाकात, लगातार दो दिनों तक पार्थ पवार की शरद पवार से बातचीत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एनसीपी नेताओं की बैठक और विलय को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा. महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एक बार फिर सियासी चर्चाओं के केंद्र में है. कभी लगभग खत्म मानी जा रही दोनों गुटों के विलय की संभावना ने फिर जोर पकड़ लिया है. सवाल है कि क्या शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट एक बार फिर साथ आने की तैयारी कर रहे हैं? इन अटकलों को उस समय और बल मिला, जब एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की. इसके बाद महाराष्ट्र एनसीपी के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने दावा किया कि अगर अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय 12 फरवरी को औपचारिक रूप ले चुका होता.

The source note says: इसी बीच पार्थ पवार ने भी दो दिनों में शरद पवार से दो बार मुलाकात की. हालांकि, दोनों गुटों के नेताओं ने सार्वजनिक रूप से विलय की किसी नई बातचीत से इनकार किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह केवल पारिवारिक मुलाकातें हैं या महाराष्ट्र की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की जमीन तैयार हो रही है?

The source note says: विलय की ताजा अटकलों की शुरुआत एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और शरद पवार की मुलाकात से हुई. उस समय शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भर्ती थे.

The source note says: इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान शरद पवार 10 नवंबर के बाद एक साथ बैठने की बात कहते सुनाई देते हैं. इस पर पटेल भी मुंबई लौटने के बाद मुलाकात करने की बात कहते हैं.

The source note says: इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि दोनों नेताओं के बीच केवल स्वास्थ्य को लेकर बातचीत हुई या विलय का रास्ता तलाशने की कोशिश भी की गई.

The source note says: हालांकि, पटेल ने स्पष्ट किया कि वह शरद पवार का हालचाल जानने पहुंचे थे. उनके मुताबिक, राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों परिवारों के व्यक्तिगत संबंध बने हुए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल राजनीतिक बातचीत के लिए उचित जगह नहीं थी.

The source note says: लेकिन इस मुलाकात का राजनीतिक महत्व इसलिए बढ़ गया क्योंकि इससे कुछ दिन पहले ही एनसीपी के छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस प्रतिनिधिमंडल में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वालसे पाटिल और धनंजय मुंडे शामिल थे.

The source note says: 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में दोनों एनसीपी गुटों को फिर एक करने और विलय के बाद पार्टी को बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल करने की संभावना पर चर्चा हुई थी. बैठक में सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार शामिल नहीं थे.

The source note says: विलय की चर्चाओं को सबसे ज्यादा मजबूती महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे के बयान से मिली. तटकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय 12 फरवरी 2026 तक औपचारिक रूप ले चुका होता. उनके मुताबिक, अजित पवार ने खुद उन्हें विलय की बातचीत और इसे अंतिम रूप देने की योजना के बारे में बताया था.

The source note says: तटकरे के इस बयान का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले एनसीपी के कई नेता विलय की किसी भी संभावना से इनकार करते रहे थे. दरअसल, अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में हो गया था. उनके निधन के बाद दोनों गुटों के बीच चल रही संभावित बातचीत अधूरी रह गई.

The source note says: तटकरे के दावे से यह संकेत मिलता है कि दोनों गुटों के बीच बातचीत सार्वजनिक रूप से स्वीकार किए जाने से कहीं आगे बढ़ चुकी थी. हालांकि, 12 फरवरी की तारीख और विलय की योजना के बारे में फिलहाल तटकरे का बयान ही प्रमुख सार्वजनिक आधार है.

The source note says: एनसीपी में विलय की चर्चा के बीच पार्थ पवार की राजनीतिक सक्रियता भी महत्वपूर्ण हो गई है. पार्थ ने शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों तक शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास 'सिल्वर ओक' पर मुलाकात की. दोनों मुलाकातें करीब दो घंटे तक चलीं.

The source note says: एनसीपी की ओर से इन मुलाकातों को पारिवारिक बताया गया. पार्टी के मुख्य

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.