Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन, ऐसा रहा था राजनीतिक जीवन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

Advertisement
Image Credit: ओम प्रकाश चौटाला 
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | राजनीति - 20 December 2024

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन ने हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर लेकर आया है। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की छुट्टी का एलान किया गया है। अपनी राजनीति के सफर में पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उनकी राजनीतिक पकड़ बहुत मजबूत थी, और वह हमेशा अपने प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध रहे।


पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और उसे मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए। उनके कार्यों का असर आज भी हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर देखा जा सकता है। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।


पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक 


सिरसा के गांव चौटाला में आज भी पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का पैतृक आवास राजनीति का केंद्र है। जहां पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने राजनीतिक जीवन को शुरू किया और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बचपन गुजरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.