Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: इसराइलः नेतन्याहू के विरोधी आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, अरब पार्टियां बनीं 'किंगमेकर'।
साइन इन BBC News, हिंदी सामग्री को स्किप करें होम पेज देखिए सुनिए मेरी ख़बरें सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी इसराइलः नेतन्याहू के विरोधी आइज़नकोट को सरकार बनाने का न्योता, अरब पार्टियां बनीं 'किंगमेकर' इमेज स्रोत, Reuters
लोड हो रहा है लोड हो रहा है इसराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग ने कहा है कि उन्होंने विपक्षी नेता गादी आइज़नकोट को नई गठबंधन सरकार बनाने का जिम्मा सौंपने का फ़ैसला किया है.
पिछले सप्ताह हुए चुनाव के बाद न तो गादी आइज़नकोट के अगुवाई वाले गठबंधन को और न ही प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की पार्टी के गठबंधन को सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत हासिल हुआ था. इसके बाद राष्ट्रपति कई राजनीतिक पार्टियों से बातचीत कर रहे थे.
गादी आइज़नकोट के पास अब नई सरकार बनाने की कोशिश करने के लिए 28 दिन होंगे, जिसमें 14 दिन का संभावित विस्तार भी शामिल है.
आइज़नकोट ने एक्स पर लिखा, "अब राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने का समय आ गया है. मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा कि हम इसके योग्य हों."
इसराइल में आज तक किसी भी राजनीतिक दल को संसद में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. यही वजह है कि वहां की सभी सरकारें गठबंधन के आधार पर बनी हैं.
नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और उसके धुर दक्षिणपंथी और धुर-रूढ़िवादी यहूदी सहयोगियों ने 120 सीटों वाली संसद में 53 सीटें जीतीं, जबकि आइजनकोट की मध्यमार्गी याशर पार्टी और उनके गठबंधन की तीन अन्य यहूदी विपक्षी पार्टियों ने 48 सीटें जीतीं.
6 नवंबर 2026 नेतन्याहू को झटका, अरब पार्टियों के समर्थन से अब ये बन सकते हैं इसराइल के नए पीएम 6 नवंबर 2026 इसराइल के लोग मिडटर्म में ट्रंप की पार्टी की हार को कैसे देख रहे हैं? 5 नवंबर 2026 समाप्त
अरब मतदाताओं की भारी भागीदारी के बाद, अरब नेतृत्व वाले दो गठबंधनों, यूनाइटेड अरब लिस्ट (रा'म) और जॉइंट लिस्ट ने मिलकर 19 सीटें जीतीं. इससे वे संभावित किंगमेकर के रूप में उभरे.
हालांकि, यहूदी पार्टियों में से एक को छोड़कर बाकी सभी ने चुनाव से पहले अरब पार्टियों के साथ सरकार बनाने के लिए सहयोग न करने का वादा किया था.
राष्ट्रपति हर्ज़ोग के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद, आइज़नकोट को सरकार बनाने मौका देने का फ़ैसला किया गया है.
बयान में कहा गया है कि उन्होंने आइज़नकोट और नेतन्याहू दोनों को इस फ़ैसले की जानकारी दे दी है.
बयान के अनुसार, नवनिर्वाचित संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत के बाद, आइज़नकोट को प्रधानमंत्री पद के लिए 67 और नेतन्याहू को 46 सिफारिशें मिलीं.
इसराइल के राष्ट्रपति के पास यह तय करने का व्यापक अधिकार होता है कि किस नेता के पास गठबंधन सरकार बनाने की सबसे बेहतर संभावना है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.