Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जेल से निकलने के बाद आज़म ख़ान का एलान, 'अब चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा'

नई दिल्ली, November 19, 2026: जेल से निकलने के बाद आज़म ख़ान का एलान, 'अब चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा'। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 19 November 2026

नई दिल्ली, November 19, 2026: जेल से निकलने के बाद आज़म ख़ान का एलान, 'अब चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा'।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी जेल से निकलने के बाद आज़म ख़ान का एलान, 'अब चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा' इमेज स्रोत, ANI

जेल से रिहा होने के बाद बुधवार देर शाम रामपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान भावुक दिखे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा कि 'अब चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा.'

आज़म ख़ान ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल में बंद थे. इससे एक दिन पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी.

हालांकि आज़म ख़ान की रिहाई के कुछ घंटे बाद ही इस आदेश पर रोक लगाने के लिए ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और तत्काल सुनवाई की मांग की थी. लेकिन अदालत ने ये मांग स्वीकार नहीं की.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई.

रामपुर में अपने घर पहुंचने पर आज़म ख़ान ने कहा , "वही ख़ालिक़, वही मालिक."

कोर्ट के फ़ैसले और अपनी रिहाई पर उन्होंने कहा, "बधाई उन लोगों के लिए है जो संविधान, क़ानून, लोकतंत्र और इंसाफ़ में विश्वास रखते हैं. आज मैं उन सभी को बधाई देता हूं, अदालत का शुक्रिया अदा करता हूं. अब मेरा यह विश्वास और मज़बूत हो गया है कि देश तो आज़ाद है, लेकिन संविधान क़ैद है. हम सभी को मिलकर संविधान की आज़ादी की मांग करनी चाहिए."

उनकी रिहाई पर उनके समर्थकों का भारी हुजूम इकट्ठा हुआ था और जब पत्रकारों ने उनसे प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने विधानसभा चुनावों की ओर इशारा करते हुए कहा , "चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा. बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा. अब लोग जाति या धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा."

आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

उन्होंने कहा, "हम जैसे लोग संविधान के लिए हमेशा जान देने को तैयार रहते हैं. क्या मैं माफ़िया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, एक यूनिवर्सिटी बनाई. अगर ऐसा काम करने वाला शख़्स माफ़िया हो सकता है, अगर 'मुर्ग़ी चोर', 'बकरी चोर', 'भैंस चोर' ईडी के गुनहगार हो सकते हैं, तो मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि हर गली में एक 'मुर्ग़ी चोर' हो, ताकि वह एक यूनिवर्सिटी बना सके.

"सभी संवैधानिक संस्थाओं को यह मान लेना चाहिए कि उनकी साख़ ख़त्म हो रही है. उन्हें अपनी साख़ बचानी चाहिए."

उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमान होने के नाते उन्हें परेशान किया गया.

आज़म ख़ान ने कहा , "एक ऐसे शख़्स को परेशान किया गया जिसका रिकॉर्ड बेदाग़ है. मैंने तालीम का एक मंदिर बनाया, लेकिन मुसलमान होने की वजह से सरकारों ने उस तालीम के मंदिर को भी भारी नुक़सान पहुंचाया. सरकारों ने जो कुछ किया, वह ग़लत था."

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: W.carter, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement