Story Content
New Delhi, November 9, 2026: कांग्रेस का चंदा एक साल में 75% घटा: 2025-26 में ₹130.69 करोड़ मिले; यह 10 साल में सबसे कम.
The source note says: चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है।
The source note says: इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था।
The source note says: 2025-26 में कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल से काफी कम रहा। हालांकि, जांचे गए पूरे समय में यह पार्टी का सबसे कम चंदा नहीं है। मौजूदा आंकड़ों में इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं। योजना लागू रहने के दौरान बॉन्ड से मिली रकम अलग से बताई जाती थी।
The source note says: बॉन्ड से मिली रकम को पुराने वर्षों में जोड़ने पर 2025-26 का कांग्रेस का चंदा 2020-21 के बाद सबसे कम रहा।
The source note says: कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के ₹216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में ₹25 करोड़ रह गया। इसमें करीब 88% की गिरावट हुई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है।
The source note says: बड़े योगदानकर्ताओं में स्टार सीमेंट ने ₹5 करोड़ दिए। सज्जन भजांका ने ₹4 करोड़ और प्रेम कुमार भजांका ने ₹2 करोड़ का योगदान दिया।
The source note says: प्रूडेंट ट्रस्ट कंपनियों के चंदे का सबसे बड़ा कलेक्शन सेंटर है, जो पैसा इकट्ठा करके अपनी मर्जी से पार्टियों में बांटता है। पिछले 10 साल से इसका सबसे बड़ा फायदा BJP को मिलता रहा है।
The source note says: योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है।
The source note says: पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी। 2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को ₹350.12 करोड़ मिले थे।
The source note says: बीजेपी को पिछले वित्तीय वर्ष में मिला था ₹6000 करोड़ का चंदा
The source note says: बीजेपी को 2024-25 में ₹6,074.02 करोड़ मिले थे। यह कांग्रेस के चंदे से करीब 12 गुना ज्यादा था। 2025-26 के लिए बीजेपी का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। चुनाव आयोग ने पार्टी की योगदान रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की है।
The source note says: जिन 12 वित्तीय वर्षों का आंकड़ा देखा गया, उनमें हर साल बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला।
The source note says: 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को ₹1,473 करोड़ चंदा: कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; असम में ₹96 करोड़ खर्च किए, 22 सीटें ज्यादा जीतीं
The source note says: असम, बंगाल, पुडुचेरी, केरलम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में BJP को कांग्रेस के मुकाबले 7 गुना ज्यादा चंदा मिला। 15 मार्च से 4 मई तक के चुनावी पीरिएड में BJP को 1,472.8 करोड़ रुपए, जबकि कांग्रेस को 207.17 करोड़ रुपए मिले।
Source: Instafeed Desk.
Photo: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.