Story Content
नई दिल्ली, November 18, 2026: कांग्रेस ने कमजोर किया CJP का आंदोलन, राहुल गांधी को किस राजनीतिक दल ने भेजी चिट्ठी।
क्षेत्रीय दलों को दुश्मन बना रही कांग्रेस- अखिल गोगोई Source : ANI असम में कांग्रेस से अलग होने के बाद रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने कई लेटर लिखकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस, बीजेपी के बजाय क्षेत्रीय दलों और जनता के वास्तविक आंदोलनों को ही अपना दुश्मन मानती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर के आंदोलनों को कमजोर कर रही है, जबकि पार्टी बीजेपी को अपना मुख्य विरोधी बताती है.
राहुल गांधी को मंगलवार को लिखे लेटर में गोगोई ने कहा कि कांग्रेस ने समानांतर विरोध प्रदर्शन आयोजित करके CJP के आंदोलन को कमजोर किया. गोगोई ने लिखा, "सड़कों को बांटकर और एक वास्तविक जन-विद्रोह के साथ प्रतिस्पर्धा करके आपकी पार्टी ने CJP आंदोलन को कमजोर कर दिया, सत्ताधारी शासन को इसे दबाने का मौका दे दिया और एक निर्णायक लड़ाई के लिए देश के पास मौजूद सबसे बेहतरीन अवसर को बर्बाद कर दिया."
बताया कैसे हारेगी बीजेपी असम के सिबसागर से दूसरी बार जीतने वाले गोगोई ने कहा कि किसी स्वतंत्र जन-आंदोलन का समर्थन किए बिना विपक्ष 2029 में बीजेपी को हराने में सक्षम नहीं होगा. उन्होंने राहुल गांधी से अपील की वे विपक्ष को इस तरह के आंदोलन के समर्थन में लाएं, भले ही कांग्रेस को CJP या उसके नेताओं को लेकर कुछ आपत्तियां हों.
योगेंद्र यादव को भी लिखा लेटर उन्होंने 'छठ' के मुद्दे का राजनीतिकरण करने के लिए AAP को जिम्मेदार ठहराया. राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को लिखे एक अलग पत्र में गोगोई ने कांग्रेस द्वारा आंदोलन को संभालने के तरीके की तुलना क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ उसके बर्ताव से की. उन्होंने लिखा, "यह बात अब और भी साफ हो गई है कि कांग्रेस, बीजेपी के बजाय क्षेत्रीय दलों और जनता के वास्तविक आंदोलनों को अपना मुख्य दुश्मन मानती है."
असम में हुआ था समझौता बता दें कि असम में अप्रैल विधानसभा चुनावों से लगभग 3 सप्ताह पहले दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर एक समझौता हुआ था. रायजोर दल ने जिन 13 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से उसने धिंग और सिबसागर की 2 सीटें जीतीं. 126 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 102 सीटें मिलीं.
योगेंद्र यादव को लिखे लेटर में गोगोई ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई इंडिया गठबंधन की रैली का जिक्र किया. इस रैली में विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की थी. गोगोई ने इस रैली को एक ऐतिहासिक भूल करार दिया है.
'वोट चोर', इटली के नेता की नारेबाजी पर SC करेगा सुनवाई, वकील बोले- SIT करे जांच
संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Himanshu Arya Khowal, Wikimedia Commons, CC BY 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.