Story Content
नई दिल्ली, November 17, 2026: क्वॉड सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस पहुँचे मोदी, भारत अपने हित कैसे साधेगा?।
सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी क्वॉड सम्मेलन में हिस्सा लेने फिलीपींस पहुँचे मोदी, भारत अपने हित कैसे साधेगा? इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए दो दिन की यात्रा पर फ़िलीपींस पहुंच गए हैं. आसियान दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन है.
फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में हो रहे इस सम्मेलन के साथ ही क्वॉड सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है.
क्वॉड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के शामिल होने की उम्मीद है.
अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डायलन जॉनसन ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "अगले सप्ताह होने जा रहे आसियान के दौरान हम क्वॉड नेताओं के सम्मेलन को औपचारिक रूप देने पर काम कर रहे हैं."
सहायक सचिव ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पिछले दो साल के दौरान क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ पांच बैठकें की हैं, जिनमें से तीन बैठकें पिछले छह महीनों के दौरान हुई हैं.
उन्होंने बताया कि क्वॉड देशों के शेरपा यानी प्रतिनिधि हर महीने बातचीत करते हैं.
इस सप्ताह एक तरफ़ जहां मंगलवार, 17 नवंबर को मनीला में क्वॉड सम्मेलन होने की उम्मीद है, वहीं गुरुवार, 19 नवंबर को विश्व के तीन बड़े नेता- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शेनजेन में मुलाक़ात करेंगे.
विश्लेषक इसे वैश्विक राजनीति का एक ऐसा व्यस्त समय मान रहे हैं, जब बड़ी ताक़तों के बीच संबंधों और रणनीतिक समीकरणों में तेज़ी से बदलाव हो रहे हैं.
द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक लेख में अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार सी राजामोहन तर्क देते हैं कि बड़ी ताक़तें अपने हितों के मुताबिक़ एक-दूसरे के साथ संतुलन बनाने और मोलभाव करने में लगी हैं.
ऐसे में मनीला में होने वाला क्वॉड सम्मेलन भारत के लिए एक अहम अवसर हो सकता है.
लेकिन सवाल है कि इस समूह से भारत को क्या हासिल हो सकता है और चीन के साथ अपने रिश्तों के बीच वह अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को किस तरह आगे बढ़ाएगा?
आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ
क्वॉड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है. इसे औपचारिक सैन्य गठबंधन के बजाय हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के एक रणनीतिक मंच के रूप में देखा जाता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Ministry of Parliamentary Affairs, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.