Story Content
New Delhi, November 9, 2026: लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा.
The source note says: इससे पहले 7अक्टूबर को पीएम मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर BJP के वरिष्ठ नेता LK आडवाणी से मुलाकात की थी और उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया था।
The source note says: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।
The source note says: पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।
The source note says: इस लेख में प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी के दशकों लंबे राजनीतिक साथ को भारतीय राजनीति में आपसी विश्वास और सम्मान की अनूठी मिसाल बताया। उन्होंने आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता, सादगी, अध्ययनशीलता और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की।
The source note says: Image Source : PTI बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें बधाई दी।
The source note says: आडवाणी के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं बेहद खुश हूं इस यज्ञ का आयोजन करके हम सब बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नितिन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जो आज शाम हमारे साथ शामिल होने आ रहे हैं। इससे ज्यादा और कोई क्या मांग सकता है? पूरा परिवार यहां है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका वैचारिक परिवार आज सब एक साथ आए हैं।''
The source note says: 100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर
Source: Instafeed Desk.
Photo: Prime Minister's Office, Government of India, Wikimedia Commons, GODL-India

Comments
Add a Comment:
No comments available.