Story Content
New Delhi, November 8, 2026: 100वें वर्ष की दहलीज पर आडवाणी, PM मोदी ने याद किया जनसंघ से BJP तक का सफर.
The source note says: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लेख में आडवाणी के जीवन के विभिन्न पड़ावों का जिक्र किया है। उन्होंने विभाजन के दौरान झेली गई मुश्किलों और नए सिरे से जीवन शुरू करने के उनके संघर्ष को याद किया। साथ ही जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की चर्चा की है।
The source note says: पीएम मोदी ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से बहुत भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने लिखा कि मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा आडवाणी जी का स्नेह, सान्निध्य और मार्गदर्शन मिलता रहा है। आज उनके साथ बिताए हुए अनगिनत पल, उनसे जुड़ी कितनी ही स्मृतियां मन में उमड़ रही हैं।
The source note says: पीएम मोदी ने आडवाणी के जीवन के प्रमुख पड़ावों का जिक्र करते हुए 1947 के विभाजन की पीड़ा, जनसंघ को मजबूत बनाने, भारतीय जनता पार्टी के निर्माण और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के संघर्ष को याद किया। उन्होंने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई ऐतिहासिक राम रथ यात्रा को आडवाणी के राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा की परिकल्पना से लेकर तैयारियों तक उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।
The source note says: इस लेख में प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी के दशकों लंबे राजनीतिक साथ को भारतीय राजनीति में आपसी विश्वास और सम्मान की अनूठी मिसाल बताया। उन्होंने आडवाणी की वैचारिक स्पष्टता, सादगी, अध्ययनशीलता और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता की भी सराहना की।
The source note says: पीएम मोदी ने देश के गृह मंत्री और डिप्टी पीएम के रूप में आडवाणी के योगदान, आतंकवाद के खिलाफ उनके सख्त रुख और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के लिए 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने अंत में उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
The source note says: PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई, जारी किया VIDEO; खुद भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली
Source: Instafeed Desk.
Photo: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.