Story Content
नई दिल्ली, November 16, 2026: 19 नवंबर को नजरें चीन पर, होने वाली है ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की महामुलाकात, वेन्यू भी तय, ईरान चुप बेचैन जेले...।
चीन ने जानकारी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति, रूसी राष्ट्रपति और चीनी राष्ट्रपति की मुलाकात चीन के शेनझेंग शहर में आने वाले 19 नवंबर को होने वाली है.
China Confirms Trump Putin Jinping Meet: मौजूदा परिस्थितियों में जो तीन महाशक्तियां सबसे जरूरी हैं, वो अमेरिका, रूस और चीन हैं.
ऐसे में इन तीनों के राष्ट्राध्यक्षों का मिलना दुनिया की राजनीति में एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम बनकर सामने आया है.
वैसे तो ये मुलाकात कई दिनों से सुर्खियों में थी लेकिन अब ये पुष्टि हो गई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 19 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मेजबानी करेंगे.
तीनों नेताओं के बीच का त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन में आयोजित होने वाला है.
चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये इस बैठक की आधिकारिक पुष्टि की है.
मंत्रालय के मुताबिक शी जिनपिंग इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रशियन प्रेसिडेंट पुतिन के साथ शामिल होंगे.
इस बैठक को इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें दुनिया की तीनों शक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ एक ही मंच पर होंगे.
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस मुलाकात की चर्चा पहले से हो रही थी लेकिन अब चीन की आधिकारिक घोषणा के बाद इस पर मुहर लग गई है.
19 नवंबर पर टिकीं दुनिया की नजरें चीन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 19 नवंबर को राष्ट्रपति शी जिनपिंग शेनझेन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के साथ चीन-रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे.
यह ऐतिहासिक बैठक APEC शिखर सम्मेलन से इतर होगी, जिसमें दुनिया की तीन सबसे बड़ी परमाणु शक्तियों के नेता पहली बार एक साथ बैठेंगे.
अमेरिका पहले ही बता चुका है कि ट्रंप इस बैठक में परमाणु हथियारों में कटौती और ईरान युद्ध का मुद्दा उठाएंगे, जबकि यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की संभावना नहीं है.
इससे पहले व्हाइट हाउस ने ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात की योजना का उल्लेख किया था, हालांकि तारीख का खुलासा नहीं किया गया था.
परमाणु हथियारों पर होगी बात शेनझेन में होने वाली तीनों नेताओं की त्रिपक्षीय बैठक में परमाणु हथियारों पर नियंत्रण सबसे अहम मुद्दों में से एक हो सकता है.
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: National Photo Company Collection, Wikimedia Commons, Public domain

Comments
Add a Comment:
No comments available.