Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

‘महाभारत’ के ‘दानवीर कर्ण’ पंकज धीर का निधन !

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले 68 साल के अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Priyanka Giri | Faridabad, Haryana | राजनीति - 16 October 2025

‘महाभारत’ के ‘दानवीर कर्ण’ पंकज धीर का निधन हो गया जी हाँ  बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले 68 साल के अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। 14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली. लम्बे समय से वो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन यह जंग वो हार गए. इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पंकज धीर ने अपने अभिनय से कर्ण के किरदार को एक ऐसी पहचान दी थी कि आज भी उन्हें इसी भूमिका के लिए घर-घर में याद किया जाता है। पंकज धीर का ‘महाभारत’ में कर्ण का चित्रण इतना शक्तिशाली था कि दर्शक उन्हें वास्तविक जीवन में भी कर्ण की तरह ही सम्मान देते थे। रिपोट्स की माने तो पंकज धीर ने अपनी मूंछों के कारण शुरू में ‘महाभारत’ में अर्जुन के रोल को ठुकरा दिया था, जिसके चार महीने बाद उन्हें कर्ण का यादगार किरदार ऑफर हुआ। इस रोल ने उन्हें रातों-रात प्रसिद्धि दिलाई। फैंस और इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उन्हें हमेशा उनके दानवीर, वीर और त्यागी कर्ण के रूप में याद किया जाएगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.