Story Content
New Delhi, November 10, 2026: 'पीएम मोदी से कभी औपचारिक बातचीत...', सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया जिक्र.
The source note says: सोनिया गांधी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकातों का जिक्र भी किया है. उन्होंने लिखा कि मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक हो चुके हैं और वह अपने तीसरे कार्यकाल में हैं, लेकिन आज तक उनके साथ उनकी कोई वास्तविक बातचीत नहीं हुई. सोनिया गांधी के मुताबिक, संसद सत्र के अंत में जब विभिन्न दलों के नेता लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में इकट्ठा होते हैं, तब उनकी पीएम मोदी से मुलाकात होती है.
The source note says: 'जब हम मिलते हैं तब...', कैसी होती है मुलाकात उन्होंने लिखा, 'जब वह मेरे आमने-सामने आते हैं, तो हम औपचारिक रूप से नमस्ते करते हैं. यह पहले के समय से अलग है, जब अलग-अलग दलों के नेता एक-दूसरे से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते थे. वह नजरें फेर लेते हैं और आंखें मिलाने से बचते हैं.' उन्होंने बताया कि अस्पताल से लौटने के बाद कुछ मौकों पर मोदी ने उनसे तबीयत के बारे में पूछा था. इसके अलावा जन्मदिन और नए साल पर औपचारिक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है.
The source note says: 'मोदी अपने भारत के विचार के लिए लड़ रहे हैं और मैं अपने' सोनिया गांधी ने किताब में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने वैचारिक मतभेदों का भी जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि दोनों के भारत को लेकर विचार बिल्कुल अलग हैं. सोनिया गांधी के मुताबिक, भारत के बारे में उनकी समझ नेहरू-गांधी परिवार के अनुभवों, विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, धर्मों और समानता के सिद्धांतों से विकसित हुई. वहीं, उन्होंने मोदी की राजनीतिक सोच को आरएसएस की विचारधारा और उनके व्यक्तिगत अनुभवों से प्रभावित बताया.
The source note says: उन्होंने लिखा, 'वह भारत के अपने विचार के लिए लड़ रहे थे और मैं अपने विचार के लिए. ऐसा भारत जो वर्चस्व के खिलाफ हो, समावेशी हो, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय में विश्वास रखता हो. यह व्यक्तिगत नहीं था.' सोनिया गांधी ने पीएम मोदी की राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए माना कि उन्होंने आरएसएस के भीतर काम करते हुए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता बनाया. हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि मोदी की साधारण पृष्ठभूमि को उनकी प्रचार टीम ने जिस तरह प्रस्तुत किया है, वास्तविकता शायद वैसी नहीं रही हो.
The source note says: इसके अलावा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के पीछे काम करने वाली वैचारिक ताकतें उस व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं, जिसने करीब 80 वर्षों से अलग-अलग भाषाओं, मान्यताओं और परंपराओं वाले देश को एकता के सूत्र में बांधे रखा है. उन्होंने लिखा कि देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए जरूरी सामाजिक ताने-बाने पर अब एक ऐसी अधिनायकवादी ताकत का खतरा मंडरा रहा है, जो भारत की मूल प्रकृति बदलना चाहती है.
The source note says: यह भी पढ़िएः मनमोहन सिंह की कुर्सी चाहते थे प्रणब मुखर्जी! सोनिया गांधी ने कैसे टाला, खुद बताया
The source note says: सोनिया गांधी ने लिखा कि पिछले एक दशक में उन्होंने भारत को उदार लोकतांत्रिक देशों की सूची में काफी नीचे जाते देखा है. उनके मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मानकों पर आगे बढ़ रहा था, लेकिन अब कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थिति उलट गई है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता, लोकतंत्र और मीडिया के मामले में यह गिरावट सबसे ज्यादा दिखाई देती है.
The source note says: सोनिया गांधी ने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि एक समय टीवी एंकर और निजी समाचार चैनल काफी हद तक विश्वसनीय और स्वतंत्र हुआ करते थे. वे दर्शकों के सामने अलग-अलग विचार रखते थे, लेकिन आज मुख्यधारा का मीडिया सरकार के प्रचार तंत्र जैसा बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार उजागर करने, सरकार की आलोचना करने या प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाने वाले लोगों को सोशल मीडिया पर सक्रिय ट्रोल समूह देशद्रोही और राष्ट्रविरोधी बताने लगते हैं.
The source note says: सोनिया गांधी ने लिखा कि भारत में लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों की लंबी परंपरा रही है. लोग अपने विचार रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र थे. उन्होंने कहा कि आपातकाल के 21 महीनों को छोड़कर यह स्वतंत्रता भारतीय लोकतंत्र की महत्वपूर्ण पहचान रही है. उनके मुताबिक, मोदी सरकार के 12 वर्षों के दौरान सार्वजनिक विरोध प्रदर्शनों की जगह काफी सीमित कर दी गई है. छात्रों, शिक्षकों, किसानों और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को भी दबाया गया है.
The source note

Comments
Add a Comment:
No comments available.