Story Content
New Delhi, November 8, 2026: PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई, जारी किया VIDEO; खुद भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली.
The source note says: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया। 'नमस्ते' के साथ उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत की। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, "दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
The source note says: इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, "उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं।"
The source note says: इस बीच, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अयोध्या में आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र उत्सव में उनकी उपस्थिति, प्रकाश के इस पर्व को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना देगी। 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और राजनयिकों का भी स्वागत किया। यूपी के मुख्यमंत्री ने सरयू नदी के तट पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन अंधकार पर सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष है।
The source note says: यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, योगी सरकार ने महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया
Source: Instafeed Desk.
Photo: Subharnab Majumdar, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.