Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

PM मोदी ने ट्रंप को दिया राजस्थान का खास तोहफा, जानें बाकी नेताओं को गिफ्ट में क्या मिला

नई दिल्ली, November 18, 2026: PM मोदी ने ट्रंप को दिया राजस्थान का खास तोहफा, जानें बाकी नेताओं को गिफ्ट में क्या मिला। Highlights मनीला दौरे पर पीएम मोदी ने दुनिया के नेताओं को भारत की पारंपरिक…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: PM मोदी ने ट्रंप को दिया राजस्थान का खास तोहफा, जानें बाकी नेताओं को गिफ्ट में क्या मिला।

Highlights मनीला दौरे पर पीएम मोदी ने दुनिया के नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां भेंट कीं। डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान की मशहूर गोल्डन पिछवाई पेंटिंग तो फिलीपींस की फर्स्ट लेडी को पश्मीना शॉल मिली। कश्मीर से गुजरात और कर्नाटक तक की हस्तकलाओं के जरिए दुनिया को दिखाई भारत की सांस्कृतिक विरासत। नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला का अपना 2 दिन का दौरा पूरा कर लिया है। वह बुधवार तड़के नई दिल्ली लौट आए। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने दुनिया के कई बड़े नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां और हस्तशिल्प भेंट किए। इन उपहारों के जरिए उन्होंने भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और कारीगरों की बेमिसाल कारीगरी को दुनिया के सामने पेश किया। हर उपहार भारत के किसी खास राज्य की सदियों पुरानी कला और परंपरा से जुड़ा है।

मनीला प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्वाड नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान का भी दौरा किया। यहां उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्य की शुरुआत से जुड़े समारोह में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय और भारत की सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई पहलुओं को भी महत्व दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग भेंट की। पिछवाई चित्रकला की शुरुआत राजस्थान के नाथद्वारा में हुई थी। यह कला अपने बारीक काम, चमकदार रंगों और खूबसूरत चित्रों के लिए जानी जाती है। इसे अच्छी तरह तैयार किए गए कपड़े पर खनिज रंगों और सोने की बारीक सजावट से बनाया जाता है। इसमें कमल के फूल, गाय, पेड़ और सजावटी किनारों जैसे पारंपरिक चित्र बनाए जाते हैं। सोने की चमक इस पेंटिंग को शाही रूप देती है। बता दें कि ट्रंप ने मनीला में अनौपचारिक बातचीत में पीएम मोदी को 'टफ मैन' कहा था ।

पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर की पत्नी और फर्स्ट लेडी लुईस अरनेटा-मार्कोस को पारंपरिक कश्मीरी पश्मीना शॉल भेंट की। इसे खास कश्मीरी पेपर माशे (कागज की लुगदी से बनी कला) के डिब्बे में रखा गया था। इस उपहार में कश्मीर की दो मशहूर हस्तकलाओं का मेल देखने को मिलता है। पश्मीना चांगथांगी बकरी के शरीर के अंदरूनी हिस्से से मिलने वाले बेहद महीन कश्मीरी रेशे से तैयार की जाती है। यह अपनी मुलायम बनावट, गर्माहट, हल्के वजन और खूबसूरत पहनावे के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को पारंपरिक कश्मीरी सिल्क की कालीन भी भेंट किया। यह कालीन हाथों से बुना जाता है और अपनी चमक, मुलायम बनावट, बारीक डिजाइन और मजबूती के लिए जाना जाता है। इसे तैयार करने में हजारों गांठें बांधी जाती हैं। कुशल कारीगरों को एक कालीन बनाने में कई महीने और कभी-कभी सालों तक लग जाते हैं। इसके डिजाइन कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती से प्रेरित होते हैं। इनमें फूलों, चिनार के पत्तों और ज्यामितीय आकृतियों की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

पीएम मोदी ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया को कर्नाटक के बीदर में बनी बिदरीवेयर सिल्वर इनले फूलदान भेंट किया। यही पारंपरिक कलाकृति म्यांमार को भी उपहार में दी गई। बिदरी कला जस्ता और तांबे के मिश्रण से तैयार की जाती है। इस पर शुद्ध चांदी की बेहद बारीक नक्काशी की जाती है। कारीगर पहले धातु पर डिजाइन उकेरते हैं और फिर उसमें चांदी के तार जड़ते हैं। इसके बाद खास प्रक्रिया से इसकी सतह को गहरा काला रंग दिया जाता है। इससे काले रंग और चांदी की चमक का खूबसूरत मेल बनता है। इसमें फूलों और ज्यामितीय आकृतियों के डिजाइन बीदर किले की स्थापत्य कला से प्रेरित हैं। इस कला को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग भी मिला हुआ है। यह दक्कन क्षेत्र की समृद्ध विरासत और बीदर के कारीगरों के हुनर को दर्शाती है।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेत को पीएम मोदी ने पारंपरिक डोकरा कलाकृति से बनी नाव भेंट की। डोकरा भारत की प्राचीन धातु कला है, जिसका इतिहास 4,000 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है। इसे बनाने के लिए मोम से आकृति तैयार करने और फिर उसे धातु में ढालने की पारंपरिक तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस कलाकृति में लोगों और पक्षियों से भरी एक नाव दिखाई गई है। यह सामुदायिक जीवन और प्रकृति के साथ तालमेल का प्रतीक है। हर कलाकृति हाथ से तैयार होती है, इसलिए उसका रूप अलग होता है। यह नाव एकता, सहयोग, मजबूती और

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement