Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'सिर्फ राजनीतिक दिखावा, भारत से नहीं आएंगी'; शेख हसीना की वापसी के दावों को बांग्लादेश ने किया खारिज - just a political stunt she wont be co

नई दिल्ली, November 9, 2026: 'सिर्फ राजनीतिक दिखावा, भारत से नहीं आएंगी'; शेख हसीना की वापसी के दावों को बांग्लादेश ने किया खारिज - just a political stunt she wont be co। बांग्लादेश सरकार ने अपदस्…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 09 November 2026

नई दिल्ली, November 9, 2026: 'सिर्फ राजनीतिक दिखावा, भारत से नहीं आएंगी'; शेख हसीना की वापसी के दावों को बांग्लादेश ने किया खारिज - just a political stunt she wont be co।

बांग्लादेश सरकार ने अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने के दावों को महज राजनीतिक दिखावा बताया है। सरकार ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश की सरकार ने वहां की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश लौटने के दावे को दिखावा करार दिया है। सरकार ने कहा कि पूर्व पीएम हसीना का भारत से देश लौटने का कोई इरादा नहीं है।

सरकार की प्रतिक्रिया तब आई है जब कुछ घंटे पहले ही शेख हसीना ने सरकार से नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की थी।

देश में छात्रों के आंदोलन के बाद से भारत में शरण लेकर रह रहीं शेख हसीना देश लौटने की इच्छा रखती हैं। उनका मानना है कि जो भी हो देश की मिट्टी पर ही हो। इसलिए वो वापस जाने का मन बना रही है जिस वजह से उन्हें नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र की आवश्यकता है। नए दस्तावेजों की मांग पर मुख्य अभियोजक मो. अमीनुल इस्लाम ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों में बताई गई हसीना की हालिया गतिविधियां "केवल राजनीतिक दिखावा" हैं।

'द डेली स्टार' के अनुसार, इस्लाम ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों में बताई गई उनकी हालिया गतिविधियां केवल राजनीतिक दिखावा हैं। उन्होंने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि वह बांग्लादेश लौटने के लिए वे कानूनी कदम नहीं उठा रही हैं, जो उन्हें उठाने चाहिए।

हसीना के नए पासपोर्ट के लिए किए गए आवेदन पर किए गए सवाल पर इस्लाम ने कहा कि फिलहाल, हमारा यही कहना है कि वह वापस नहीं आएंगी और ये गतिविधियां केवल राजनीतिक दिखावा हैं। बता दें कि 2024 में प्रदर्शनकारियों पर हुई घातक कार्रवाई के मामले में एक विशेष न्यायाधिकरण ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है। हालांकि ये सजा उनकी अनुपस्थिति में सुनाई गई है।

छात्रों के विद्रोह की वजह से अवामी लीग सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी, जिसके बाद से हसीना को बांग्लादेश छोड़ कर पड़ोसी देश भागकर भारत में आकर शरण लेना पड़ रहा है। इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने हसीना को भगोड़ा आतंकवादी और तानाशाह करार दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Uprising Man, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement