Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने वाले बयान पर JDU की प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

नई दिल्ली, November 10, 2026: सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने वाले बयान पर JDU की प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा। (सोनिया गांधी, फाइल फोटो) Source : ANI कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: सोनिया गांधी के PM पद छोड़ने वाले बयान पर JDU की प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा।

(सोनिया गांधी, फाइल फोटो) Source : ANI कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी किताब को लेकर चर्चा में हैं. इसमें उन्होंने कई बातें लिखी हैं. इनमें से एक यह भी है कि 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नीत यूपीए (UPA) की जीत और भारी बहुमत के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से इनकार क्यों किया था. इन पर अब जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है.

मंगलवार (10 नवंबर, 2026) को पत्रकारों ने जब जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से इसको लेकर सवाल किया तो उन्होंने बड़ी बात कही. पूछा गया कि सोनिया गांधी की किताब में लिखा है कि उन्होंने स्वेच्छा से प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था, इस पर उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा, "उन्होंने क्या लिखा है यह बात की बात है, लेकिन जो मुझे याद है उसके तहत मुलायम सिंह यादव ने नंबर गेम किया था… प्रधानमंत्री बनने की तो तैयारी पूरी थी."

उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा इमरजेंसी पर दिए गए बयान पर कहा, "यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोनिया गांधी कह रही हैं कि इंदिरा गांधी दिल से नहीं चाहती थीं कि इमरजेंसी लगे… कुछ लोगों के कहने पर अगर उन्होंने किया तो वह प्रधानमंत्री थीं यह समझना चाहिए था… कितने नेता जेल गए… खुद नीतीश कुमार 2 साल तक जेल में रहे."

यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य पर पप्पू यादव का विवादित बयान! 'जेल भेजें या…'

दूसरी ओर पटना में शुरू हो रहे वाटर मेट्रो पर संजय झा ने कहा कि सरकार द्वारा यह एक अच्छा इनीशिएटिव है. छठ में लोग घर आते हैं और ऐसे में पर्यटन का लाभ ले रहे हैं यह सरकार की अच्छी पहल है.

पूछा गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि प्रबुद्ध लोग 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ छोड़ दें, इस पर संजय झा ने कहा कि यह उन्होंने सही कहा है. बिहार सरकार 24 घंटे क्वालिटी वाली बिजली उपलब्ध करवा रही है तो उन्होंने ( सम्राट चौधरी ) टैक्स पेयर से अपील की है.

यह भी पढ़ें- पहले काम्या मिश्रा, अब अक्षरा सिंह, JDU में शामिल होंगी दोनों? बढ़ी हलचल

आर्यन आनंद एबीपी न्यूज़ में बतौर रिपोर्टर काम कर रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में होने राजनीतिक गतिविधियों के साथ अन्य हलचलों पर लगातार नजरें रखते हैं. आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में पॉलिटिकल कैंपेनिंग टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की.

2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़े. आर्यन आनंद ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हरियाणा से BMC और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया है.

संपर्क करें- फेसबुक- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | इंस्टाग्राम- https://www.facebook.com/share/19cyjN7pLc/ | एक्स- https://x.com/The_AryanAnand | मेल आईडी- aryana@abpnetwork.com

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement