Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

सूत्र: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लिस्ट भी सामने आई, कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा

नई दिल्ली, November 24, 2026: सूत्र: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लिस्ट भी सामने आई, कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा। इनमें 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: सूत्र: सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लिस्ट भी सामने आई, कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा।

इनमें 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और जिन जगहों पर वह दूसरे नंबर पर रही, वहां की 4 सीटें शामिल हैं। अभी तक सपा की ओर से प्रस्तावित कुल 26 सीटें हैं, जो अगली बातचीत के बाद बढ़ भी सकती हैं। बता दें कि 2022 में कांग्रेस की जीती हुई सीटों में रामपुर खास और फरेंदा थीं। इसके अलावा मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर में 2022 में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा सपा की ओर से अन्य प्रस्तावित सीटों की संख्या 20 है।

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत के दूसरे दौर से पहले, SP के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "बैठक में जो कुछ भी कहना था, वह हमने कल कह दिया था। मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं, और आज हम फिर से बातचीत करने जा रहे हैं।"

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत के दूसरे दौर से पहले, सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "हम सीटों की संख्या को लेकर चर्चा करेंगे। हमने उन्हें 26 सीटें दी हैं।"

कांग्रेस ने बंटवारे की सूची को कैटेगरी में बांटा है। 46 सीटों को A कैटेगरी में बांटा गया है। 21 सीटों को B कैटेगरी में बांटा गया है। इन 67 सीटों पर कोई समझौता कांग्रेस पार्टी नहीं करना चाहती। बाकी करीब 64 से 65 सीटों पर कांग्रेस फ्लैक्सिबिलिटी के लिए तैयार है।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस 120 सीटों की लिस्ट लेकर सपा के पास पहुंची थी। इसमें वह रायबरेली-अमेठी की सभी सीटें मांग रही है।

सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग पर ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- 'जनता की सेवा नहीं, सत्ता हथियाना चाहते हैं'

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement