Story Content
New Delhi, November 9, 2026: 'वो एक विफल राष्ट्र', ट्रंप ने फिर साधा ईरान पर निशाना; बताया कब कर सकते हैं हमला.
The source note says: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बातचीत में ...और पढ़ें
The source note says: ट्रंप ने कहा, ईरान बातचीत करे तो सैन्य कार्रवाई की संभावना कम।
The source note says: ट्रंप का दावा, प्रतिबंधों से ईरान की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई।
The source note says: डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम और रणनीतिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर बातचीत में ठोस प्रगति करता है तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि वे ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना को फिर से सैन्य कार्रवाई करने का आदेश देंगे।
The source note says: सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने चेतावनी दी कि वॉशिंगटन ने ईरान के 38 ऐसे पुलों की पहचान की है, जिन्हें जरूरत पड़ने पर एक घंटे के भीतर नष्ट किया जा सकता है।
The source note says: सीएनएन के साथ 20 मिनट के टेलीफोन इंटरव्यू में ट्रंप ने पांच बार दोहराया कि फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना बहुत कम है, बशर्ते ईरान एक ऐसे समझौते के लिए तैयार हो जाए जिसे उन्होंने मजबूत समझौता बताया है।
The source note says: ट्रंप ने सीएनएन से कहा, "यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे एक बहुत मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं या नहीं। इस बात की बहुत कम संभावना है कि ऐसी कार्रवाई की जरूरत पड़ेगी।" उन्होंने यह भी दावा किया कि आर्थिक प्रतिबंधों और पहले की अमेरिकी सैन्य हमलों ने ईरान की क्षमताओं को काफी कमजोर कर दिया है।
The source note says: उन्होंने कहा, "वे एक विफल राष्ट्र हैं। अभी हाल ही में पता चला है कि इस साल वहां महंगाई दर 301% रही है। ऐसी कार्रवाई की जरूरत पड़ने की संभावना बहुत कम है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं ऐसा करूंगा, लेकिन हमने उन पर बहुत जोरदार प्रहार किया है। मैंने उन पर इतना जोरदार प्रहार किया है कि आप सोच भी नहीं सकते।"
The source note says: ट्रंप ने आगे कहा, “इसलिए, ऐसी नौबत आने की संभावना बहुत कम है। वे आर्थिक रूप से खत्म हो रहे हैं। हमने उन पर सैन्य रूप से प्रहार किया है। हम चाहें तो उन्हें पूरी तरह खत्म कर सकते हैं।”
The source note says: संभावित लक्ष्यों के बारे में बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हमारे निशाने पर 38 पुल हैं, जिन्हें हम सचमुच एक घंटे के भीतर गिरा सकते हैं। वे सभी नष्ट हो जाएंगे।”
The source note says: यह बताते हुए कि उन्होंने बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का आदेश क्यों नहीं दिया ट्रंप ने कहा, "मैं ऐसा नहीं करना चाहता, क्योंकि असल में उन्हें फिर से बनाने में 10 साल लग जाएंगे। मुझे पुलों को तोड़ना पसंद नहीं है। और पुल बनाना सबसे मुश्किल काम है। इसमें कई साल लग जाते हैं और मैं एक अच्छा बिल्डर हूं।"
The source note says: इस बीच, तेहरान ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है कि वॉशिंगटन में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम अमेरिका के प्रति उसके रुख को प्रभावित कर सकते हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के सलाहकार मोहम्मद मोखबर ने सरकार से आग्रह किया कि वह अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बजाय देश की अपनी आर्थिक मजबूती पर ध्यान दे।
The source note says: मोखबर ने एक्स पर लिखा, "अपनी किस्मत को वॉशिंगटन से जोड़ना नादानी है। हमें अपने आर्थिक संसाधनों को एकजुट करने की जरूरत है। समय एक राष्ट्रीय संपत्ति है। इसे बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।"
The source note says: यह भी पढ़ें: 'क्या मुझे गुमराह किया गया', ट्रंप के गोल्फ कोर्स में 400 से ज्यादा पेड़ काटे गए; जज ने बिठा दी जांच
Source: Instafeed Desk.
Photo: Cabinet Secretariat, Wikimedia Commons, CC BY 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.