Story Content
New Delhi, November 5, 2026: आज 38 साल के हुए विराट कोहली: सुरेश रैना बोले- एक बार का किंग, हमेशा किंग; दिनेश कार्तिक की पोस्ट- आपकी फिट....
The source note says: Thu, Nov 5, 2026 Updated 08:57 PM IST होम वीडियो सर्च वॉच वेब स्टोरीज ई-पेपर टॉप न्यूज़ राज्य-शहर तेजस्विनी NEW भास्कर इन्वेस्टिगेशन क्रिकेट भास्कर खास DB ओरिजिनल स्पोर्ट्स बॉलीवुड बिजनेस लाइफस्टाइल विदेश देश टेक - ऑटो जॉब - एजुकेशन जीवन मंत्र राशिफल ओपिनियन मध्य प्रदेश उत्तरप्रदेश राजस्थान बिहार यूपी खास Hindi News Sports Cricket Virat Kohli Birthday Wishes; Ravi Shastri Suresh Raina | Dinesh Karthik आज 38 साल के हुए विराट कोहली: सुरेश रैना बोले- एक बार का किंग, हमेशा किंग; दिनेश कार्तिक की पोस्ट- आपकी फिटनेस का जवाब नहीं 12 घंटे पहले कॉपी लिंक विराट कोहली ने बुधवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 74 रन बनाए। विराट कोहली गुरुवार को 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर बधाईयां दी हैं। इनमें शिखर धवन, रवि शास्त्री, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक भी शामिल हैं।
The source note says: सुरेश रैना ने लिखा- एक बार का किंग, हमेशा किंग रहता है। वहीं दिनेश कार्तिक ने कोहली के फिटनेस की तारीफ की है। भारत के पूर्व हेड कोच रहे रवि शास्त्री ने खास अंदाज में कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है।
The source note says: वनडे में सबसे ज्यादा शतक से लेकर कई बड़े कोहली के नाम हैं, लेकिन सबसे पहले जन्मदिन पर क्रिकेटरों के बधाई संदेश…
The source note says: पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने कोहली को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके खेल के प्रति जुनून, मेहनत और लगन की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि कोहली का खेल के प्रति प्यार आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करता है।
The source note says: 2. सुरेश रैना बोले- कोहली को बल्लेबाजी करते देखना खुशी की बात
The source note says: पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने कोहली को किंग बताते हुए उनके कवर ड्राइव और यादगार रन चेज का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कोहली ने क्रिकेट फैंस को अनगिनत यादें दी हैं। उन्हें कोहली की बल्लेबाजी देखना बेहद पसंद है।
The source note says: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और कोहली के RCB साथी दिनेश कार्तिक ने उनकी फिटनेस और खेल के जुनून की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'हर साल वही आग और जुनून। 38 साल की उम्र में भी इतनी फिटनेस पहले कभी नहीं देखी। जन्मदिन मुबारक हो विराट।'
The source note says: पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने कोहली के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई साझेदारी की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि कुछ साझेदारियां रनों के लिए नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी यादों के लिए खास होती हैं। उन्होंने कोहली से इसी जुनून और समर्पण के साथ नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहने की बात कही।
The source note says: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने कोहली को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आपका आने वाला जीवन स्वस्थ रहे। खुश रहो, आबाद रहो।'
The source note says: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की बल्लेबाजी करते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं चैंपियन। 37वें साल के आखिरी दिनों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हो। इसी तरह अपना खेल जारी रखो। मैं 38 का हो रहा हूं, लेकिन 36 का लग रहा हूं। ओह ला ला!'
The source note says: शास्त्री ने इस संदेश के साथ हंसने और चश्मा लगाए इमोजी भी शेयर किए।
The source note says: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।
The source note says: कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड:वनडे रनचेज में सबसे ज्यादा रन, रोहित 17वीं बार शून्य पर आउट; अर्शदीप का गर्लफ्रेंड के लिए डांस
The source note says: भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें…
Source: Instafeed Desk.
Photo: Dee03, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.