Story Content
New Delhi, November 7, 2026: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा ODI उसी मैदान पर, जहां टूटते-टूटते बचा था रोहित शर्मा का 264.
The source note says: वेलिंगटन में भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे Source : PTI भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच 7 नवंबर, शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा. यहां स्थित हेनरी स्टेडियम एक ऐतिहासिक पारी का गवाह रहा है. 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा था, उस टूर्नामेंट के दौरान न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रन बनाए थे. गुप्टिल आज भी न्यूजीलैंड के इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में डबल सेंचुरी लगाई है.
The source note says: शनिवार शाम 7:30 बजे से वेलिंगटन स्थित हेनरी स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा. क्या एक बार फिर इस मैदान में फिर से कोई खिलाड़ी डबल सेंचुरी लगा सकता है? आखिर कैसा रहेगा पिच का हाल, क्या बल्लेबाजों के लिए पिच स्वर्ग साबित होगी और कितना है इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर?
The source note says: रोहित शर्मा ने नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 264 रन बनाए थे. यह आज भी ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. उसके करीब 4 महीने बाद ही वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2015 वर्ल्ड कप का क्वार्टरफाइनल मैच खेला गया. न्यूजीलैंड ने उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 393 रन बनाए थे.
The source note says: मार्टिन गुप्टिल ने ओपनिंग की और अंत में 237 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. गुप्टिल जिस अंदाज में खेल रहे थे रोहित शर्मा का 264 रन का रिकॉर्ड टूटना लगभग तय लग रहा था. मगर न्यूजीलैंड की पारी के 50 ओवर पूरे हो चुके थे. गुप्टिल ने अपनी 237 रन की पारी में 24 चौके और 11 छक्के लगाए.
The source note says: हेनरी स्टेडियम की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती रही है. चाहे यहां 2015 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने 393 रनों का स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन यह मैदान बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेता रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर सिर्फ 233 रन है.
The source note says: स्पिनरों को यहां कम मदद मिलती है, लेकिन शुरुआत में फास्ट बॉलर्स को जबरदस्त मूवमेंट मिल सकती है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए सेट होना ही एक बड़ी चुनौती होगी. इस मैदान पर साल 2015 के बाद कभी भी एक पारी में 300 रन नहीं बने हैं. पिछले 10 साल में हेनरी स्टेडियम पर सर्वोच्च स्कोर 283 रन का रहा है.
The source note says: CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
The source note says: खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Michal Klajban, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.