Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में कैसी ये नूरा-कुश्ती? द्विपक्षीय सीरीज से परहेज, लेकिन मैच खेलने से नहीं

नई दिल्ली, November 23, 2026: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में कैसी ये नूरा-कुश्ती? द्विपक्षीय सीरीज से परहेज, लेकिन मैच खेलने से नहीं। रविवार को दोहा में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला हुआ. इस बार…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 23 November 2026

नई दिल्ली, November 23, 2026: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट में कैसी ये नूरा-कुश्ती? द्विपक्षीय सीरीज से परहेज, लेकिन मैच खेलने से नहीं।

रविवार को दोहा में भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला हुआ. इस बार विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं थे. न ही यह अंडर-19 टीमों का मैच था और न ही महिला क्रिकेट का. यह राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच ग्रुप मुकाबला था. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल थे. भारत को इस मैच में 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में क्रिकेट के साथ खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक और तल्खी भी देखने को मिली.

मैच भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ और सोमवार रात 12:20 बजे खत्म हुआ. यानी 100 ओवर का मुकाबला पूरा होने में करीब नौ घंटे लग गए. बीच-बीच में कई बार खेल रुका. खिलाड़ियों के बीच बहस हुई और अंपायरों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. खास बात यह रही कि उसी दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में पहला टेस्ट भी चल रहा था, जिसका खेल भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ था. यानी क्रिकेट प्रेमियों के सामने एक ही दिन में करीब 21 घंटे क्रिकेट देखने का मौका था. इसे सुपर संडे कहने के बजाय क्रिकेट का ओवरडोज कहना ज्यादा सही होगा.

दोहा का यह मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आठ दिनों के भीतर दूसरी भिड़ंत थी. इससे पहले 14 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थीं. उस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आखिरी विकेट से हराकर खिताब जीता था. भारत ने 338 रनों का लक्ष्य एक विकेट शेष रहते हासिल किया था.

लेकिन यह सिलसिला सिर्फ इन दो मुकाबलों तक सीमित नहीं है. सितंबर 2025 में सीनियर पुरुष एशिया कप के बाद से भारत और पाकिस्तान की टीमें सीनियर, ए टीम और आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं को मिलाकर 14 बार भिड़ चुकी हैं. यह आंकड़ा इसलिए भी अहम है, क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों पर रोक है.

अब जरा 2007 का उदाहरण देखिए. यह वह साल था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज खेली गई थी. उस साल दोनों देशों के बीच कुल 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए थे. इनमें पांच वनडे, तीन टेस्ट और दो टी20 वर्ल्ड कप मैच शामिल थे. यानी जिस दौर में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट भी होता था, तब एक साल में मुकाबलों की संख्या 10 थी. आज द्विपक्षीय सीरीज के बिना ही दोनों टीमें 14 बार भिड़ चुकी हैं.

तो फिर यह कैसी पाबंदी है? अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने को तैयार हैं, तो द्विपक्षीय सीरीज को लेकर ही इतना परहेज क्यों? क्या क्रिकेट खेलने का सिद्धांत टूर्नामेंट के प्रारूप और उससे होने वाले व्यावसायिक फायदे के हिसाब से बदल जाता है?

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले क्रिकेट मैचों में शामिल है. ब्रॉडकास्टर्स से लेकर क्रिकेट बोर्ड तक इस मुकाबले की व्यावसायिक अहमियत अच्छी तरह जानते हैं. यही वजह है कि बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखने से मुकाबले की संभावना लगभग तय हो जाती है. प्रारूप के हिसाब से नॉकआउट में एक और भिड़ंत का रास्ता भी खुला रहता है.

मैच से पहले प्रचार शुरू होता है. इसे 'मदर ऑफ ऑल बैटल' बताया जाता है. टीवी पर प्रोमो चलते हैं, सोशल मीडिया पर माहौल बनाया जाता है और करोड़ों दर्शकों की दिलचस्पी को भुनाने की कोशिश होती है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है कि क्रिकेट का कारोबार दर्शकों की पसंद के हिसाब से आगे बढ़े. लेकिन सवाल तब उठता है, जब इसी व्यावसायिक फायदे के लिए उन मुकाबलों का आयोजन बार-बार हो रहा हो, जिन्हें द्विपक्षीय सीरीज के रूप में खेलने से परहेज किया जाता है.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी), दोनों क्रिकेट बोर्ड और प्रसारकों को इस विरोधाभास पर जवाब देना चाहिए. क्या भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की संख्या टूर्नामेंट की जरूरत से तय होती है या फिर इस बात से कि एक और मैच से कितना कारोबार हो सकता है?

यह भी समझना होगा कि ए टीम और अंडर-19 स्तर के टूर्नामेंट जरूरी हैं. युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव मिलता है और उन्हें दबाव में खेलने का मौका मिलता है. लेकिन एक के बाद एक ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करने और उनमें भारत-पाकिस्तान मुकाबले को सबसे बड़ा आकर्षण बनाने के पीछे की सोच पर सवाल उठना स्वाभाविक है. कहीं ऐसा तो नहीं कि युवा क्रिकेट के विकास से ज्यादा इन आयोजनों में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बाजार कीमत अहम हो गई है?

इस पूरी कहानी का एक और चिंताजनक पहलू मैदान पर खिलाड़ियों का व्यवहार है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले पहले भी तनाव और

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement