Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

धोनी आईपीएल से हुए रिटायर, सीएसके ने दी ये नई ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली, November 18, 2026: धोनी आईपीएल से हुए रिटायर, सीएसके ने दी ये नई ज़िम्मेदारी। सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: धोनी आईपीएल से हुए रिटायर, सीएसके ने दी ये नई ज़िम्मेदारी।

सेक्शन होम पेज भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी भारत विदेश हेल्थ मनोरंजन करियर फ़ाइनेंस खेल विज्ञान-टेक्नॉलॉजी धोनी आईपीएल से हुए रिटायर, सीएसके ने दी ये नई ज़िम्मेदारी इमेज स्रोत, INDRANIL MUKHERJEE/AFP via Getty Images

"एक ऐसा खिलाड़ी, जो सदियों में एक बार आता है. एक नई भूमिका और एक ऐसा रिश्ता, जो हमेशा कायम रहेगा."

"महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर की भूमिका निभाएंगे!

अनगिनत जीत, मुश्किल दौर और ऐसी यादों के साथ, जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, एमएस धोनी शुरुआत से ही हमारे इस सफर का अहम हिस्सा रहे हैं.

हमें जीत की बुलंदियों तक पहुंचाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शन देने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे.

महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनकी फ्रेंचाइजी, सीएसके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके नए रोल के बारे में एलान किया.

इंडियन प्रीमियर लीग की साल 2008 में शुरुआत से ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का हिस्सा बने रहे. बीच के दो साल (2016 और 2017) में जब सीएसके के आईपीएल में खेलने पर बैन लगा था तब वो राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम का हिस्सा बने थे लेकिन 2018 में वो फिर सीएसके लौट आए.

सीएसके की ऑनर रूपा गुरुनाथ ने धोनी के बारे में लिखा, "एमएस धोनी जैसा खिलाड़ी सदियों में एक बार आता है. हम खुशकिस्मत हैं और उनके बेहद आभारी हैं कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत से ही हमारे साथ रहे हैं और उन्होंने इस टीम की पूरी नींव रखी है."

"एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ़ एक दिग्गज खिलाड़ी से कहीं बढ़कर हैं. उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर हमें जो कुछ दिया है, उसका कोई मोल नहीं है. उनकी नेतृत्व क्षमता, विनम्रता, प्रतिबद्धता और करोड़ों प्रशंसकों के साथ उनका जुड़ाव वाकई ख़ास है. इन वर्षों में उन्होंने एक ऐसी विरासत बनाई है और हमें ऐसी यादें दी हैं, जिन्हें हम जीवनभर संजोकर रखेंगे."

"एमएस धोनी मेंटर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का हिस्सा बने रहेंगे. उनका अनुभव और विशेषज्ञता हमारे लिए बेहद मूल्यवान हैं, खासकर बदलाव के इस दौर में. टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और उनका मार्गदर्शन सीएसके की अगली पीढ़ी को तैयार करने में मदद करेगा."

आपके लिए चुनी गईं खास कहानियाँ, नितिन श्रीवास्तव द्वारा आपके लिए नितिन श्रीवास्तव द्वारा चुनी गईं खास कहानियाँ

सीएसके की वेबसाइट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा, "एक क्रिकेटर के तौर पर एमएस धोनी ने जो कुछ हासिल किया है, वह हर प्रशंसक की यादों में हमेशा के लिए दर्ज है. लेकिन धोनी को वास्तव में खास बनाती है उनकी यह खूबी कि वह पूरी तरह चेन्नई के हो गए. उन्होंने इस शहर को अपनाया और शहर ने भी उन्हें अपना मान लिया."

"जब हम पीछे मुड़कर देखेंगे तो ट्रॉफियां तो याद रहेंगी ही, लेकिन यह भी याद रहेगा कि हमने ये जीत किस अंदाज में हासिल कीं, यही उनकी असली विरासत है."

"भले ही हमें मैदान पर उन्हें पीली जर्सी में खेलते देखने की कमी खलेगी, लेकिन हमें खुशी है कि वह हमारे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे. यह रिश्ता आगे भी मजबूत होता रहेगा और आने वाले कई वर्षों तक इस टीम को नई दिशा देता रहेगा."

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement