Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर, वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बचा; टॉप पर भारतीय और पाकिस्तानी

नई दिल्ली, November 8, 2026: एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर, वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बचा; टॉप पर भारतीय और पाकिस्तानी। तौहीद ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 08 November 2026

नई दिल्ली, November 8, 2026: एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर, वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने से बचा; टॉप पर भारतीय और पाकिस्तानी।

तौहीद ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मैथ्यू हेडन और ब्रेंडन मैक्कुलम जैसे खिलाड़ियों की बराबरी कर ली है। अब तक छह खिलाड़ियों ने एक पारी में 11 सिक्स जमाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज मैक्कुलम ने दो बार यह कमाल किया। तौहीद सिर्फ दो सिक्स से वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। दोनों ने एक पारी में 12-12 छक्के लगाने का कारनामा अंजाम दिया है। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के सामने 362 गेंदों में नाबाद 257 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 22 चौके और 12 सिक्स थे। यशस्वी ने 2024 में इंग्लैंड के विरुद्ध 236 गेंदों में नाबाद 214 रन बनाने के दौरान 14 चौके और 12 सिक्स उड़ाए थे।

तौहीद की दमदार बल्लेबाजी के दम पर बांग्लादेश ने पहली पारी में 111.5 ओवर में 386 रन बनाए। तौहीद का दोहरा शतक इसलिए खास है क्योंकि उनके अलावा पहली पारी में कोई बांग्लादेशी प्लेयर फिफ्टी तक नहीं जड़ पाया। वह टेस्ट की किसी पारी में टीम के अन्य खिलाड़ियों के फिफ्टी लगाने में नाकाम रहने के बाद सबसे बड़ा स्कोर बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में छठे पायदान पर यशस्वी हैं। यशस्वी ने 2024 में विशाखापट्टम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में 290 गेंदों में 209 रन जोड़े थे। उनके बल्ले से 19 चौके और सात छक्के निकले।

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता: मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़ डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics

स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement