Story Content
नई दिल्ली, November 7, 2026: IND U19 vs NPL U19 Score: एशिया कप में भारत ने नेपाल को बुरी तरह रौंदा, आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य ने ठोकी फिफ्टी।
आर्यवीर सहवाग ने आज के मुकाबले में नेपाली गेंदबाजोंं को विकेट के चारों तरफ शॉट्स लगाए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने उनका बखूबी साथ दिया। आर्यवीर सहवाग ने सिर्फ 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी 59 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज नाबाद पवेलियन लौटे। लक्ष्य ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 53 रन बनाए और एक छोर संभाले रखा। उनकी पारी में संयम और आक्रामण दोनों देखने को मिला। हालांकि, दूसरी ओर आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता की तरह ही आक्रमक रुख अपनाया और सिर्फ 34 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद 52 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और चार छक्के जड़े।
भारत का यह अंडर 19 एशिया कप में इस सीजन का पहला मुकाबला था, जिसे मेन इन ब्लू ने जीत के साथ शुरू किया है। इस टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अनन्य द्रविड़ भी शामिल हैं, हालांकि, आज के मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।
नेपाल U19 (प्लेइंग XI): आशीष लुहार (विकेट कीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल, सूर्यांशु कोइराला।
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेट कीपर), अर्जुन राजपूत, इशान सूद, काव्या पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहा।
इंडिया U19 स्क्वाड: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), अन्वय द्रविड़, रजत बघेल (विकेट कीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवीर गौड़, अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, यशबर्धन चौहान, कुशाग्र ओझा, शविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उल्वा, मनाल चौहान, आर्यन सवसानी।
नेपाल अंडर-19 टीम: बिपिन शर्मा (कप्तान), आशीष लुहार (विकेट कीपर), नीरज कुमार यादव, रोहित चंद, प्रसिद्ध जैशी, सोहेल कुंवर, दर्श सोनार, निश्चल छेत्री, सचिन भट्ट, रोशन शाही, सूर्यांशु कोइराला, अभय यादव, सुशील रावल, शुभम खनाल, नितेश पटेल।
स्रोत के मुताबिक: Advertise with us About us Careers Privacy Contact us Sitemap Code Of Ethics
स्रोत के मुताबिक: Partner sites: Hindustan Times Mint HT Tech Shine HT Auto Healthshots HT Smartcast FAB Play
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: vijay chennupati, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.