Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs NZ Final 2025: 12 साल बाद फिर रचा इतिहास भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ICC Champions Trophy 2025 का खिताब...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC Champions Trophy 2025 का फाइनल मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रचा दिया है। टीम इंडिया अब सबसे ज्यादा ICC Champions Trophy जीतने वाली टीम बन गई है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | खेल - 10 March 2025

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC Champions Trophy 2025 का फाइनल मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास भी रचा दिया है। टीम इंडिया अब सबसे ज्यादा ICC Champions Trophy जीतने वाली टीम बन गई है।

फाइनल स्कोर

 फाइनल मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 254 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।

टीम इंडिया का प्रदर्शन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार पारी खेल कर 76 रनों के साथ अर्धशतक भी पूरा किया। वहीं केएल राहुल ने 34, शुभमन गिल 50 गेंदो में 31 रन, बनाकर आउट हो गए। वही श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की बात करें तो दोनों ने 61 रन जोड़े। वही वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग और ग्लेन फिलिप्स को अपनी शानदार बोलिंग से आउट किया। मोहम्मद शमी ने डेरिल मिशल का विकेट लिया और दूसरी और कुलदीप यादव ने लगातार 2 अहम विकेट लिए। कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया।

टीम न्यूजीलैंड

केन विलियमसन 14 गेंदों पर 11 रन ही बना पाए। बल्‍लेबाज रचिन रवींद्र और विल यंग के बीच 57 रन की पार्टनरशिप की। डेरिल मिशल ने 101 गेंदो में 63 रन बनाकर कैच आउट हो गए थे। वही ग्लेन फिलिप्स ने 53 गेंदो में 34, माइकल ब्रेसवेल 40 गेंदों में 53 रन बनाए।

 25 साल बाद लिया बदला

टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला भी ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवियों ने भारतीय टीम को हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC Champions Trophy 2025 का खिताब अपने नाम किया है।

   

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.