Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs NZ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन करेगा पारी का आगाज

नई दिल्ली, November 18, 2026: IND vs NZ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन करेगा पारी का आगाज। पहले टेस्ट मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी करीब करीब तय है। पारी का आगाज केएल राहुल…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: IND vs NZ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन करेगा पारी का आगाज।

पहले टेस्ट मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी करीब करीब तय है। पारी का आगाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी करती हुई नजर आ सकती है। इसके बाद अगर तीसरे नंबर की बात करें तो वहां पर जरूर हल्की सी परेशानी आ सकती है। इसके लिए दो विकल्प हैं, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल। हालांकि जिस तरह का खेल पिछले कुछ ​दिनों में देवदत्त पडिक्कल ने दिखाया है, उसके बाद नहीं लगता कि उन्हें बाहर ​बिठाने का रिस्क उठाया जाएगा। यानी ऐसा लगता है कि साई सुदर्शन को अभी बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि उन्हें भी खूब मौके मिले, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाए।

कप्तान शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हैं। टेस्ट की तैयारी के लिए उन्होंने आखिरी दो वनडे मैच भी मिस किए थे। वे नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। उनसे भी एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ऋषभ पंत भी फिट हैं और वे देरी से ही सही, लेकिन न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। टेस्ट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी काफी अंतर पैदा करती है। उनका नंबर पांच पर खेलना तय है। वैसे तो ध्रुव जुरेल एक विकेट कीपर बल्लेबाज हैं, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी से भी अपना लोहा मनवाया है। इसलिए कीपिंग भले ही पंत करें, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर ध्रुव भी टीम में नजर आएंगे। टीम में रवींद्र जडेजा भी होंगे, जो बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।

अ​ब आते हैं टीम इंडिया के पेस अटैक पर। न्यूजीलैंड सीरीज में पहली बार जसप्रीत बुमराह भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। वे वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उनकी अगुवाई में अंशुल कम्बोज, आकाश दीप और प्रसिद्ध् कृष्णा के रूप में भारत की पेस बैटरी नजर आ सकती है।

पहले टेस्ट में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह।

IND vs NZ टेस्ट सीरीज से पहले WTC 2025-27 प्वाइंट्स टेबल में हुआ फेरबदल, ICC ने दो टीमों के काटे अंक

घुटने की दूसरी सर्जरी के चलते साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए बेथेल, IPL 2027 में भी नहीं खेलेंगे

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement