Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी - team india playing 11

नई दिल्ली, November 18, 2026: IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी - team india playing 11। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 18 November 2026

नई दिल्ली, November 18, 2026: IND vs NZ: टेस्ट में वनडे से बिल्कुल अलग प्लेइंग-11 उतारेंगे गिल, टीम में खेलेंगे दो विकेटकीपर; बुमराह की होगी वापसी - team india playing 11।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम वनडे सीरीज से बिलकुल ही अगल प्लेइंग-11 उतारेगी। टीम में दो विकेटकीपर हो सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट की शुरूआत गुरूवार, 19 नवंबर से होगी। इस दौरान भारतीय टीम वनडे सीरीज से बिल्कुल ही अलग प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के रूप में दो विकेटकीपर को जगह मिल सकती है। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी होगी।

भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड को वनडे और टी20 सीरीज में हरा दिया था। अब उसकी नजर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारत अगर ये सीरीज हार जाता है तो, उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगेगा। इसलिए भारत के लिए ये सीरीज बहुत ही महत्वपूर्ण है।

भारतीय टीम पहले टेस्ट में छह मुख्य बल्लेबाजों के साथ उतर सकती है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हमेशा की तरह ओपनिंग की कमान संभालते हुए दिखेंगे। वहीं पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल तीन नंबर दिखेंगे।

कप्तान शुभमन गिल अपने नियमित जगह नंबर-4 पर खेलते हुए दिखेंगे। वहीं चोट से वापसी करने के बाद ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए दिख सकते हैं। वो नंबर-5 पर खेलेंगे।

पंत के अलावा, ध्रुव जुरेल भी एक विकेटकीपर हैं, जो टीम में दिख सकते हैं। हालांकि वो सिर्फ बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलेंगे। उनका प्रदर्शन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार रहा था। उन्होंने बेहतरीन शतक लगाया था।

वहीं दिग्गज रवींद्र जडेजा के रूप में भारत सिर्फ इकलौते ऑलराउंडर के साथ मैदान पर उतर सकता है। जडेजा का बल्ले से प्रदर्शन भारत के लिए शानदार रहा है। साथ ही वो गेंदबाजी से विकेट भी चटका सकते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि वो चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में फिट होकर लौट रहे जसप्रीत बुमराह का खेलना तय माना जा रहा है।

इसके अलावा, मोहम्मद सिराज नईं गेंद से उनका साथ देते हुए दिख सकते हैं, जबकि फिट होकर लौटे लंबे कद के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्हें न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों पर मदद मिल सकती है।

ऐसे में प्रसिद्ध टीम के लिए अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। वहीं वनडे सीरीज में अपने बाउंसर से कीवी खिलाड़ियों के परेशान करने वाले गुरनूर बराड़ को भी टीम में एंट्री मिल सकती है।

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: सायं-सायं भरी जिंदगी में धायं-धायं करने के मूड से उतरेगी भारतीय टीम, टी20-वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में फतह की तैयारी

यह भी पढ़ें- RR Retained IPL 2027: मोहम्‍मद शमी नुकसान के साथ बने 'रॉयल', राजस्‍थान ने रिटेन किए 17 खिलाड़ी; 27.05 करोड़ रुपये बचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings , Shiv Chalisa , राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement