Story Content
नई दिल्ली, November 19, 2026: IND vs NZ Wellington Test Day 1: निकोलस-फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की कराई वापसी, पहले दिन का खेल हुआ खत्म।
वेलिंग्टन टेस्ट में पहले दिन के दूसरे सेशन के खेल की शुरुआत होने के साथ भारतीय गेंदबाजों ने आगाज काफी अच्छा किया जिसमें बुमराह ने टॉस ब्लंडल के रूप में अपना तीसरा विकेट लिया और 70 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। यहां से बल्लेबाजी करने उतरे ग्लेन फिलिप्स जिनका लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में शानदार फॉर्म देखने को मिला था उन्होंने हेनरी निकोल्स के साथ मिलकर पारी को न सिर्फ संभाला बल्कि स्कोर को भी तेजी के साथ बढ़ाया जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना और दूसरे सेशन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम ने न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए थे।
दिन के आखिरी सेशन में हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को विकेट हासिल की कोशिश तो की लेकिन निकोल्स ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया तो और एक खराब तो खेला लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने एक आसान कैच टपका दिया। इसके बाद मैदान पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कंधे भी काफी झुके देखने को मिले।
भारत - केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड - टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
वेलिंग्टन टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है, जिसमें मेजबान कीवी टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बना लिए थे। कीवी टीम की तरफ से हेनरी निकोल्स 113 और ग्लेन फिलिप्स 94 रन बनाकर पहले का खेल खत्म होने पर नाबाद थे।
न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंग्टन टेस्ट में अपनी पहली पारी में पहले दिन के खेल में 80 ओवर्स का खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं, जिसमें हेनरी निकोल्स 109 और ग्लेन फिलिप्स 91 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें दोनों के बीच 166 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
ग्लेन फिलिप्स जिनका वनडे और टी20 दोनों सीरीज में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला था उसे वह टेस्ट सीरीज में भी जारी रखने में कामयाब रहे हैं, जिसमें हेनरी निकोल्स का शतक पूरा होने के बाद अब वह भी अपने शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें 84 रन बना चुके हैं।
भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स के बल्ले से बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली है, जिसमें उन्होंने इस शानदार पारी के दम पर टीम को एक मुश्किल परिस्थिति से भी बाहर निकालने का काम किया है। निकोल्स के ये उनके करियर का जहां 12वां शतक है तो वहीं वेलिंग्टन के मैदान पर उन्होंने 5वां टेस्ट शतक जड़ा है।
न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 65 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन अपनी पहली पारी में बना लिए हैं, जिसमें हेनरी निकोल्स 91 और ग्लेन फिलिप्स 71 रन बनाकर खेल रहे हैं।
हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड के लिए वेलिंग्टन टेस्ट में बल्ले से अहम भूमिका निभाई है, जिसमें शुरुआत झटकों के बाद से वह एक छोर से लगातार पहली पारी को संभाले हुए हैं और अब अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसमें वह 85 रन बना चुके हैं। निकोल्स और फिलिप्स के बीच छठे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 57 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं, जिसमें ग्लेन फिलिप्स 60 और हेनरी निकोल्स 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 101 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 70 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने पारी को संभालने के साथ रनों की गति को भी बढ़ाने का काम किया, जिसमें अब फिलिप्स ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच में छठे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में वेलिंग्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन के आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कीवी टीम ने अब तक 49 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए

Comments
Add a Comment:
No comments available.