Story Content
नई दिल्ली, November 8, 2026: IND vs PAK LIVE: भारत को मिली सफलता, जहांगीर 5 रन बनाकर आउट, ईशान को मिली सफलता।
भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।
इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
पाकिस्तान को पहला झटका लग चुका है। जहांगीर बिलाल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ईशान सूद ने लिया। टीम का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के सामने 209 रनों का टारगेट है।
रन चेज में पाकिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल ओपनिंग कर रहे हैं। उनके सामने 209 रनों का टारगेट है।
भारतीय टीम इस मैच में 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान को अब इस मैच को जीतने के लिए 209 रन की जरूरत है।
भारत ने इस मैच में 44वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन है।
भारतीय टीम को इस मैच में 9वां झटका लग चुका है। मोहित उल्वा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन है।
40 ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। यहां से अगले 10 ओवर में टीम इंडिया कितना स्कोर बना पाती है ये देखने वाली बात होगी।
टीम इंडिया के इस मैच में 8 विकेट गिर चुके हैं। यशवीर गौड़ 4 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर इस वक्त 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन है।
37 ओवर का खेल खत्म होने तक इंडिया ए की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिए हैं। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया यहां से पूरे 50 ओवर बैटिंग कर पाती है या नहीं।
अर्जुन राजपूत इस मैच में शानदार शतक लगाकर आउट हो गए। उन्होंने 85 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन है।
अर्जुन राजपूत ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है। उन्होंने अपनी ये सेंचुरी 80 गेंदों में पूरी की है। 33 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.