Story Content
New Delhi, November 8, 2026: IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान की आधी टीम 15 ओवर के भीतर लौटी पवेलियन, यहां देखें लाइव स्कोर.
The source note says: भारत की कमान लक्ष्य रायचंदानी के पास है, जिन्होंने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराने में शानदार प्रदर्शन किया था। उस मैच में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए थे, जबकि आर्यवीर सहवाग और कप्तान रायचंदानी ने नाबाद अर्धशतक जड़े थे। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की कप्तानी फरहान यूसुफ कर रहे हैं। पिछले एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था, इसलिए इस बार भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का भी बेहतरीन मौका है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। जो भी टीम आज जीतेगी वह पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल की तरफ मजबूत कदम बढ़ाएगी।
The source note says: इंडिया U19 (प्लेइंग XI): लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान
The source note says: पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह
The source note says: पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। मनल ने भारत को 5वीं सफलता दिला दी है। अहमद हुसैन 27 गेंद खेलकर सिर्फ 8 रन बना सके। 15 ओवर के भीतर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
The source note says: भारत को चौथी सफलता मिल गई है। काव्या पटेल ने कप्तान फरहान यूसुफ को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए भारत की झोली में बहुत बड़ा विकेट डाल दिया है। पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई है।
The source note says: अब्दुल कादिर 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मनल चौहान ने अब्दुल को बोल्ड किया। इस तरह भारतीय टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। 13 ओवर बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट खोकर 57 रन।
The source note says: 10 ओवर की समाप्ति तक पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर 40 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। अहमद हुसैन 2 और अब्दुल कादिर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान लक्ष्य से अभी भी 169 रन दूर है।
The source note says: पाकिस्तान को लगा दूसरा बड़ा झटका। मोहित उल्वा ने उस्मान खान को भेजा पवेलियन। उस्मान ने 23 गेंदों पर 16 रन बनाए। 6 ओवर के भीतर पाकिस्तान की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट गई है।
The source note says: पाकिस्तान को पहला झटका लग चुका है। जहांगीर बिलाल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट ईशान सूद ने लिया। टीम का स्कोर इस वक्त 1 विकेट के नुकसान पर 15 रन है।
The source note says: 2 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। पाकिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के सामने 209 रनों का टारगेट है।
The source note says: रन चेज में पाकिस्तान की पारी का आगाज हो गया है। उस्मान खान और जहांगीर बिलाल ओपनिंग कर रहे हैं। उनके सामने 209 रनों का टारगेट है।
The source note says: भारतीय टीम इस मैच में 46.3 ओवर में 208 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान को अब इस मैच को जीतने के लिए 209 रन की जरूरत है।
The source note says: भारत ने इस मैच में 44वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन है।
The source note says: भारतीय टीम को इस मैच में 9वां झटका लग चुका है। मोहित उल्वा 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर इस वक्त 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन है।
Source: Instafeed Desk.
Photo: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.