Story Content
New Delhi, November 14, 2026: IND Vs PAK U19 Asia Cup Final LIVE Score: भारत को मिली तीसरी सफलता, फरहान यूसुफ ने 51 गेंद पर लगाया अर्धशतक.
The source note says: ऐसे में आज लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय अंडर 19 टीम पाकिस्तान की युवा टीम से बदला लेने और खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लदेश को हराया था।
The source note says: दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक 31 यूथ वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले पांच मुकाबलों के आंकड़ों में पाकिस्तान को 3 और भारत को 2 जीत मिली हैं।
The source note says: आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में चौथी बार आमने-सामने है। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। 2012 में फाइनल टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 2013-14 में भारत ने पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब जीता था, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
The source note says: 8:33 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने दिया 338 रनों का लक्ष्य अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट दिया है। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। टीम के लिए उस्मान खान ने शतक लगाया। उन्होंने 111 बॉल पर 107 रन की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल कादिर 80 और फरहान यूसुफ ने 63 रन बनाए। वहीं भारत की ओर से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए।
The source note says: 8:26 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली आठवीं सफलता भारतीय टीम को आठवीं सफलता मिली है। नकाब शफीक 11 रन बनाकर आउट हो गए है। फिलहाल टीम का स्कोर 49 ओवर के बाद 336 रन हो गया है.
The source note says: 8:18 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली सातवीं सफलता भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। हमजा जहूर 10 रन बनाकर आउट पवेलियन लौट गए है। फिलहाल पाकिस्तान टीम का स्कोर 48 ओवर के बाद 325 रन हो गए है।
The source note says: 8:14 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली छठी सफलता भारत को छठी सफलता मिली है। कप्तान फरहान यूसुफ के बाद हसनैन अब्बास भी 2 रन बनाकर आउट हो गए है। फिलहाल पाकिस्तान टीम का स्कोर 47 ओवर के बाद 316 रन हो गया है।
The source note says: 8:08 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली पाचंवी सफलता भारतीय टीम को फरहान यूसुफ के रूप में पांचवी सफलता मिली है। उन्हें आर्यन सवसनी ने कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल पाकिस्तान टीम का स्कोर 44 ओवर के बाद 310 रन हो गया है। 45 वां ओवर प्रगति पर है।
The source note says: 8:03 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता टीम इंडिया को अहमद हुसैन के रूप में चौथी सफलता मिली है। अहमद हुसैन 17 रन बनाकर आउट हो गए है। फिलहाल पाकिस्तान टीम का स्कोर 43 ओवर के बाद 302 रन हो गया है। हमजा जहूर और फरहान यूसुफ बैटिंग कर रहे है और पारी को आगे बढ़ा रहे है।
The source note says: 7:54 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: फरहान यूसुफ ने लगाया अर्धशतक भारत के खिलाफ जारी अंडर-19 एशिया कप के पाइनल में कप्तान फरहान यूसुफ ने शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल पाकिस्तान टीम का स्कोर 43 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 291 रन हो गया है। फरहान यूसुफ और अहमद हुसैन पारी को आगे बढ़ा रहे है।
The source note says: 7:22 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता भारतीय टीम को तीसरी बड़ी सफलता मिली है। भारतीय गेंदबाज काव्या ने उस्मान का विकेट लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया है। उस्मान ने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। पाकिस्तान का स्कोर 240 रन तक पहुंच गया है। अभी 37वां ओवर चल रहा है।
The source note says: 7:13 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: पाक बल्लेबाज उस्मान का शतक पूरा पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उस्मान ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
The source note says: 6:58 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: फरहान यूसुफ और उस्मान खान कर रहे बैटिंग अब्दुल कादिर के आउट होने के बाद

Comments
Add a Comment:
No comments available.