Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: IND Vs PAK U19 Asia Cup Final LIVE Score: लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने लगाया अर्धशतक, भारत का स्कोर 130 के पार।
ऐसे में आज लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय अंडर 19 टीम पाकिस्तान की युवा टीम से बदला लेने और खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लदेश को हराया था।
दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक 31 यूथ वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले पांच मुकाबलों के आंकड़ों में पाकिस्तान को 3 और भारत को 2 जीत मिली हैं।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में चौथी बार आमने-सामने है। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। 2012 में फाइनल टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 2013-14 में भारत ने पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब जीता था, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
11:43 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा चौथा झटका अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। यशवर्धन चौहान 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। फिलहाल टीम का स्कोर 33 ओवर के बाद 191 रन हो गया है। अन्वय द्रविड़ और लक्ष्य राजेश रायचंदानी पारी को आगे बढ़ा रहे है। भारत को जीत के लिए 99 गेंद पर 142 रनों की जरूरत है।
11:35 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा है। अर्जुन राजपूत 16 रन बनाकर रिजवानुल्लाह का शिकार हो गए। फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर 32 ओवर के बाद 179 हो गया है। अभी क्रीज पर यशवर्धन चौहान और लक्ष्य राजेश रायचंदानी पारी को आगे बढ़ा रहे है।
11:07 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को दूसरा बड़ा झटका लगा है। वीके विनीत 24 रन बनाकर आउट हो गए है। फिलहाल टीम इंडिया का स्कोर 27 ओवर के बाद 146 रन हो गया है। लक्ष्य राजेश रायचंदानी और अर्जुन राजपूत पारी को आगे बढ़ा रहे है।
10:53 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने लगाया अर्धशतक अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक पूरा कर लिया है। लक्ष्य राजेश रायचंदानी 54 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ा रहे है और उनका साथ वीके विनीत दे रहे है।
10:26 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को लगा पहला झटका आर्यवीर सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा है। आर्यवीर 58 रनों का योगदान देकर पवेलियन चले गए है। नकाब शफीक ने उन्हें आउट किया। फिलहाल टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 18 ओवर के बाद 97 रन हो गया है। आर्यवीर सहवाग के आउट होने के बाद अब वीके विनीत पारी को आगे बढ़ाने आए है।
10:13 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: आर्यवीर सहवाग ने लगाया अर्धशतक अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने 51 गेंद पर शानदार अर्धशतक लगाया है। फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 80 रन हो गया है।
9:29 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य राजेश रायचंदानी पारी को बढ़ा रहे आगे अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य राजेश रायचंदानी पारी को आगे बढ़ा रहे है। टीम ने 6 ओवर के बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए है। भारत को जीत के लिए 338 रन बनाने है।
9:24 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: अंडर 19 एशिया कप फाइनल मुकाबला जारी अंडर-19 एशिया कप फाइनल मुकाबला जारी है, भारतीय टीम ने बिना विकेट खोए 4 ओवर में 22 रन बना लिए हैं।
9:01 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम की पारी हुई शुरू अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। लक्ष्य राजेश रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग पारी की शुरूआत किए है। पाकिस्तान के तरफ से पहला ओवर अली रजा डाल रहे है। एक ओवर की समाप्ती के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 2 रन हुए है।
8:33 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने दिया 338 रनों का लक्ष्य अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट दिया है। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। टीम के लिए

Comments
Add a Comment:
No comments available.