Story Content
New Delhi, November 14, 2026: IND vs PAK U19 Asia Cup Final: पाकिस्तान से बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, अल अमेरात में खिताबी मुकाबला, सहवाग के बेटे आर्यवीर काटेंगे गदर.
The source note says: भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में भी टक्कर हुई थी. तब पाकिस्तान ने हमजा जहूर के नाबाद 100 रनों की बदौलत भारतीय टीम को 3 विकेट से शिकस्त दी थी. अब भारतीय टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मौकों पर खिताबी जीत हासिल की. अफगानी टीम भी एक बार चैम्पियन बन चुकी है.
A rivalry like no other. A Final like no other. Pakistan vs India for the DP World Men's U19 Asia Cup title! 🏆 ⚔️⚔️ Watch the Blockbuster Final on 14th November, 10:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/XcS1CpTzwu
The source note says: आर्यवीर फिर खेलेंगे बड़ी इनिंग्स पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर पर निगाहें रहने वाली हैं. आर्यवीर सहवाग ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 70*, 22, 160 और 51 रनों की पारियां खेली हैं. यानी आर्यवीर मौजूदा टूर्नामेंट में 303 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 103.00 और स्ट्राइक रेट 95.58 रहा है. यह भी पढ़ें: 26 साल पहले श्रीलंका ने रुलाया था, अब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसी जख्म के करीब पहुंचाया!
The source note says: मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग-11: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग , वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और ईशान सूद.
The source note says: मुकाबले में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: उस्मान खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, निकाब शफीक और हयाम खान. यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा-विराट कोहली के पुराने दुश्मन मैट हेनरी! 2019 में तोड़ा था वर्ल्ड कप का सपना, अब 2026 में मचाया कहर
The source note says: भारत का स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.
The source note says: पाकिस्तान का स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, निकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, हयाम खान और अब्दुल कादिर.
The source note says: भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल शुक्रवार (06 नवंबर)- बनाम नेपाल, भारत की 10 विकेट से जीत रविवार (08 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, भारत की 3 विकेट से पराजय मंगलवार (10 नवंबर)- बनाम UAE, भारत 70 रनों से जीता सेमीफाइनल (12 नवंबर)- बनाम अफगानिस्तान, भारत 8 विकेट से जीता फाइनल (14 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, अल अमेरात
Source: Instafeed Desk.
Photo: vijay chennupati, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.