Story Content
New Delhi, November 8, 2026: IND vs PAK U19 Asia Cup Live Score: भारतीय टीम ने जीता टॉस, पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी.
The source note says: भारतीय टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में नेपाल को 10 विकेट से पराजित किया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने तूफानी बैटिंग की थी. आर्यवीर ने 52 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अब भारत टीम पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए मैदान पर उतरी है. मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
The source note says: ऐसी रही है भारत की बैटिंग भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में उसने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का विकेट गंवा दिया, जो अपना खाता नहीं खोल पाए. लक्ष्य को अली रजा ने बोल्ड किया. अली रजा ने फिर वीके विनीत को भी पवेलियन भेजा, जो सिर्फ 8 रन बना सके. उप-कप्तान यशबर्धन कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन के निजी स्कोर पर रिजवानुल्लाह का शिकार बने. यशबर्धन के आउट होने के समय भारत का स्कोर 22/3 था.
The source note says: मुकाबले में पाकिस्तान की प्लेइंग-11: उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक और रिजवानुल्लाह. यह भी पढ़ें: 'कुछ गलत नहीं था...', अक्षर पटेल को केएल राहुल से पहले भेजने पर बवाल, गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे सुनील गावस्कर
The source note says: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 17 मुकाबले जीते, जबकि पाकिस्तान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. यानी आंकड़ों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है.
The source note says: भारत का फुल स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा, शाविन विनोद और ईशान सूद.
The source note says: पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड: फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर), अहमद हुसैन, अली रजा, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, उस्मान खान, हुजैफा अहसान, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, जहांगीर बिलाल और अब्दुल कादिर.
The source note says: भारतीय टीम का शेड्यूल शुक्रवार (06 नवंबर)- बनाम नेपाल, भारत की 10 विकेट से जीत रविवार (08 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, अल अमेरात मंगलवार (10 नवंबर)- बनाम संयुक्त अरब अमीरात, अल अमेरात
Source: Instafeed Desk.
Photo: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.