Story Content
नई दिल्ली, November 14, 2026: IND Vs PAK U19 Final LIVE Score: एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, भारतीय टीम कर रही गेंदबाजी।
ऐसे में आज लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय अंडर 19 टीम पाकिस्तान की युवा टीम से बदला लेने और खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लदेश को हराया था।
दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक 31 यूथ वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले पांच मुकाबलों के आंकड़ों में पाकिस्तान को 3 और भारत को 2 जीत मिली हैं।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में चौथी बार आमने-सामने है। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। 2012 में फाइनल टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 2013-14 में भारत ने पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब जीता था, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
7:22 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता भारतीय टीम को तीसरी बड़ी सफलता मिली है। भारतीय गेंदबाज काव्या ने उस्मान का विकेट लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया है। उस्मान ने 111 गेंदों पर 107 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। पाकिस्तान का स्कोर 240 रन तक पहुंच गया है। अभी 37वां ओवर चल रहा है।
7:13 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: पाक बल्लेबाज उस्मान का शतक पूरा पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उस्मान ने 106 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
6:58 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: फरहान यूसुफ और उस्मान खान कर रहे बैटिंग अब्दुल कादिर के आउट होने के बाद उनकी जगह अब कप्तान फरहान यूसुफ बैटिंग करने आए है उनके साथ उस्मान खान पारी को आगे बढ़ा रहे है। फिलहाल टीम का स्कोर 30 ओवर के बाद 204 रन हो गए है।
6:49 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका भारत के खिलाफ जारी अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान दूसरा झटका लगा है। अब्दुल कादिर 80 रन बनाकर आउट हो गए है। कादिर को 80 के निजी स्कोर पर अर्जुन राजपुत ने कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया है।
6:34 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: उस्मान खान और अब्दुल कादिर अर्धशतक लगाकर मैदान पर टिके भारत के खिलाफ जारी अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में उस्मान खान और अब्दुल कादिर अर्धशतक लगाकर शानदार बैटिंग कर रहे है और भारतीय टीम के उपर दबाव बना रहे है।
6:30 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: अब्दुल कादिर ने ठोका अर्धशतक अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में अब्दुल कादिर ने शानदार बैटिंग करते हुए महज 39 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिलहाल टीम का स्कोर 21 ओवर के बाद 146 रन हो गया है। हालांकि टीम के एक ही विकेट गिरा है। ये मुकाबला 50 ओवर का खेला जा रहा है। क्रीज पर अभी पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान और अब्दुल कादिर बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ा रहे है।
6:08 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: उस्मान खान ने 46 गेंद पर पूरा किया अर्धशतक भारत के खिलाफ जारी अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान ने 46 गेदों का सामना करते हुए अपना शानदार अर्धशतक लगा दिया है और इसके साथ उसने अपनी टीम को मजबूती दे दी है।
5:44 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका, हयाम खान आउट पाकिस्तान को हयाम खान के रूप में पहला झटका लगा है। काव्या पटेल ने उन्हें 21 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल क्रीज पर उस्मान खान और अब्दुल कादिर बैटिंग कर रहे है और पारी को आगे बढ़ा रहे है।
5:10 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK Live Score: एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान की बैटिंग शुरू अंडर 19 पुरुष एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला जारी है। पाकिस्तान टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से हयाम खान और उस्मान खान ओपनिंग करते हुए पारी को आगे बढ़ा रहे है। पहले ओवर में टीम ने बिना किसी नुकसान के 1 रन बना लिए है।
4:59 am, 14 नवंबर 2026 IND vs PAK U-19 Final Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भारत U19 की प्लेइंग-11: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी,

Comments
Add a Comment:
No comments available.