Story Content
नई दिल्ली, November 24, 2026: India A vs UAE Live Score: यूएई के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने जड़ा शानदार शतक, स्कोर 180 के पार।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आज भारतीय ए टीम को हर हाल में यूएई को हराना होगा। पाकिस्तान ए के खिलाफ मिली हार के बाद इंडिया ए के लिए यह मैच जीतना काफी अहम है। इस मैच से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए बने रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ....
10:48 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेदों में जड़ा अर्धशतक भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 गेदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
10:46 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: भारतीय टीम को स्कोर 50 रन के पार UAE के 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। भारतीय सलामी जोड़ी ने 3 ओवर में 58 रन बना लिया है।
10:36 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: लक्ष्य की पीछा करने उतरी भारतीय सलामी जोड़ी UAE के 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारत की सलामी जोड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरी। सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में जड़े 19 रन।
10:05 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: UAE ने भारत को 250 रनों का लक्ष्य दिया राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 249 रन बनाया। भारत को जितने के लिए 250 रनों का लक्ष्य दिया है।
9:57 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: UAE को लगा आठवां झटका यूएई को आठवां झटका लगा है। जाहिद अली 7 रन बनाकर आउट हो गए है। जाहिद को सूर्यांश शेडगे ने आउट कर परवेलियन भेज दिया है। फिलहाल टीम का स्कोर 49 ओवर के बाद 247 रन हो गए है।
9:40 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: हरप्रीत सिंह भाटिया 130 रन बना के आउट 47 वें ओवर में UAE की टीम को लगातार दो झटके लगे हैं। अरशद खान की गेंद पर पहले हरप्रीत सिंह भाटिया 130 रन आउट हुए। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अबरार अहमद पहली गेंद पर तिलक वर्मा को कैच थमा कर पवेलियन लौटे।
9:05 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: हरप्रीत सिंह भाटिया ने जड़ा शतक UAE के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने भारत के खिलाफ राइजिंग एशिया कप के अहम मुकाबले में 120 गेदों में शानदार शतक लगाया है जिसकी वजह से टीम फिलहाल थोड़ी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। फिलहाल टीम का स्कोर 46 ओवर के बाद 220 रन हो गया है।
8:47 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: यूएई को लगा पांचवां झटका यूएई को पांचवां झटका लगा है। एम. आफताब आलम महज 2 रन बनाकर आउट हो गए है। आफताब को अरशद खान ने आउट कर परवेलियन भेज दिया है। अब उनकी जगह बैटिंग करने बेसिल हमीद आए है। फिलहाल टीम का स्कोर 36 ओवर के बाद 154 रन हो गए है।
8:41 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: यूएई को लगा चौथा झटका यूएई को ईथन डिसूजा के रूप में चौथा बड़ा झटका लगा है। शाहबाज अहमद ने ईथन डिसूजा को 25 रन के निजी स्कोर पर आउट कर पवेलियन भेज दिया है। ईथन डिसूजा की जगह अब बैटिंग करने एम. आफताब आलम है और उनके साथ हरप्रीत सिंह भाटिया पारी को आगे बढ़ा रहे है। फिलहाल टीम का स्कोर 35 ओवर के बाद 152 रन हो गाय है।
7:56 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: हरप्रीत सिंह भाटिया ने लगाया अर्धशतक भारत के खिलाफ जारी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने अपनी टीम मजबूती देते हुए एक बेहतरीन अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपना अर्धशतक 76 गेंदों पर पूरा किया।
7:48 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: यूएई का गिरा तीसरा विकेट राइजिंग एशिया कप में भारत को यूएई के खिलाफ तीसरी सफलता मिल गई है। यूएई के बल्लेबाज मुहम्मद शहादाद 28 रन बनाकर आउट पवेलियन जा चुके है। हर्ष दुबे ने मुहम्मद शहादाद को आउट किया।
मुहम्मद शहादाद के आउट होने के बाद अब ईथन डिसूजा बैटिंग करने आए है और उनके साथ हरप्रीत सिंह भाटिया पारी को आगे बढ़ा रहे है। फिलहाल यूएई टीम का स्कोर 23 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 94 रन हो गए है।
7:44 am, 24 नवंबर 2026 IND A vs UAE Live Score Updates: यूएई की शानदार वापसी राइजिंग एशिया कप में भारत के खिलाफ यूएई ने शानदार वापसी करते हुए टीम को 90 रनों के पार पहुंचा दिया है। टीम ने 22 ओवर के बाद 91 रन बना लिए है।
स्रोत: Instafeed Desk।
तस्वीर: Martinvl, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.