Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2021: दूसरे फेज के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को 20 रन से दी मात

चेन्नई के तरफ से हुए मैन ऑफ़ द मैच ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवार्ड ने 58 गेंदों में शानदार 88 रनों की पारी खेली.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 20 September 2021

कल हुए आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से मात दे दी. चेन्नई के तरफ से हुए मैन ऑफ़ द मैच ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवार्ड ने 58 गेंदों में शानदार 88 रनों की पारी खेली. इसके बाद ब्रावो ने सिर्फ 8 गेंदों में 3 छक्कों की बदौलत 23 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके बदौलत चेन्नई की टीम 20 ओवरों में कुल 156 रन बनाए.

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की टीम कुछ खास नहीं कर पाई. सौरव तिवारी ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 40 गेंदों में 50 रन बनाए पर अपनी टीम को जीत के मुकाम तक नहीं पंहुचा पाया. मुंबई की बल्लेबाज़ी काफी लड़खड़ाती हुई नजर आई, हालांकि कल मुंबई इंडियंस के स्थायी कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे जिसका नुकसान टीम को भुगतना पड़ा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद ओपनर ऋतुराज को छोड़कर किसी भी ऊपरी क्रम के बल्लेबाज़ों ने अपना खाता तक नहीं खोल पाए. डुप्लेसिस, मोईन अली और रायडू बिना शून्य पर ही पवेलियन की ओर लौट गए. फिर जडेजा और ब्रावो ने ऋतुराज के साथ मिलकर पारी को सँभालते हुए टीम को जीत के देहलीज़ पर पहुंचाया.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement