Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

इन दो टीमों के बीच होगा आईपीएल 2021 का पहला मुकाबला, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2021 के मैचों का पूरा शेड्यूल इस वक्त सामने आ गया है। यहां जानिए पहला मैच किन टीमों के साथ कहां खेला जाएगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खेल - 07 March 2021

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के मैच के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। पहला मैच आईपीएल का चेन्नई में खेला जाएगा। वही, इसका फिनाले 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्री मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। आईपीएल 2021 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला है। यह मुकाबला 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से चेन्नई में खेला जाने वाला है। 

आपको हम इस बात की जानकारी दे देते हैं कि इस बार के सारे मुकाबले इस साल सिर्फ चार जगाओं पर होने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते केस के चलते ये फैसला किया गया है कि आईपीएल 2021 के सारे मुकाबले इस साल चेन्नई , मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में होने वाले हैं। 

जरा शॉर्ट में डालिए आईपीएल 2021 के महंगे खिलाड़ियों पर एक नजर- 

1. क्रिस मॉरिस : 

टीम का नाम: राजस्‍थान रॉयल्‍स

कीमत : 16.25cr

2. काइल जेमिसन

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 15.00cr

3. ग्‍लेन मैक्‍सवेल

टीम का नाम : आरसीबी 

कीमत: 14.25cr

4. जाय रिचर्डसन

टीम का नाम : पंजाब किंग्‍स 

कीमत: 14.00cr

5. कृष्‍णप्‍पा गौतम 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 9.25cr

6. रिले मेरेडिथ 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 8.00cr

7. मोइन अली 

टीम का नाम: सीएसके

कीमत : 7.00cr

8. शाहरुख खान 

टीम का नाम: पंजाब किंग्‍स

कीमत : 5.25cr

9. टॉम कुरैन

टीम का नाम : दिल्ली कैपिटल्स

कीमत : 5.25cr

10. नॉथन कुल्टर नाइल

टीम का नाम : मुंबई इंडियंस

कीमत : 5cr

ये जानकारी भी है अहम- 

आईपीएल 2021 का ऑक्शन 18 फरवरी को खत्म हो गया था। टीम के पास इस बार भरपूर पैसा था और टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया। इसमें 2021 के ही नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल के अब तक के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया था। इससे पहले युवराज सिंह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था। लेकिन मॉरिस ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.