Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2021: कोलकाता और बैंगलोर के बीच होगी आज कड़ी टक्कर

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भिड़ेंगे. यह मैच अबू धाबी में 7:30 बजे से खेला जाएगा

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 20 September 2021

आज आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भिड़ेंगे. यह मैच अबू धाबी में 7:30 बजे से खेला जाएगा. आज का मुकाबला काफी जबरदस्त होने वाला है क्योंकि दोनों टीमों के लिए यह मैच जीतना जरुरी है.

आईपीएल 2021 के सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. कोलकाता की टीम अबतक 7 मैचों में सिर्फ 2 जीत पाई है और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. वही बैंगलोर ने इस सत्र में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विराट की सेना ने इस आईपीएल की 7 मैचों में 5 में जीत दर्ज की है.

कोलकाता को प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए सारे मैच जीतने होंगे, इसलिए वो जीत की प्रयास में कोई कमी नहीं करेंगे. बैंगलोर की टीम काफी अच्छे फॉर्म में है. कप्तान विराट कोहली, डिवीलर्स, मैक्सवेल भी बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे है. बैंगलोर के युवा तेज़ गेंदबाज़ हर्षल पटेल इस आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेकर टॉप पर है. दोनों टीम कुछ इस प्रकार है:

कोलकाता की संभावित टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउथी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।

बैंगलोर की संभावित टीम: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, वनिन्दु हसरंगा/टिम डेविड, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज।

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement