Story Content
New Delhi, November 8, 2026: IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील कंफर्म, BCCI लगाएगा मुहर.
The source note says: हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड Source : X IPL 2027 के लिए सबसे बड़ी ट्रेड डील होने जा रही है. हार्दिक पांड्या के बदले अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आने वाले हैं. खबर है कि मुबई और पंजाब ने हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड का मन बना लिया है, इसकी कागजी कार्रवाई भी पूरी हो गई है और अब बस BCCI की तरफ से कंफर्मेशन आना बाकी है.
The source note says: स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने कागजी कार्रवाई पूरी करके बीसीसीआई को सौंप दी है. अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हार्दिक के बदले केवल अर्शदीप ही मुंबई इंडियंस को ज्वाइन करेंगे, क्योंकि खबर है कि अर्शदीप के साथ-साथ ऑलराउंडर विष्णु विनोद भी MI ज्वाइन कर सकते हैं. इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि ट्रेड डील पर हार्दिक और अर्शदीप, दोनों ने अपनी-अपनी सहमति भी दे दी है.
The source note says: हार्दिक फिलहाल चोटिल हैं और IPL 2026 के बाद कोई प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं. कई हफ्तों से अफवाहें सामने आ रही थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाईट राइडर्स और यहां तक कि दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक को ट्रेड करने में दिलचस्पी दिखा सकती है. मगर अब यह लगभग कंफर्म हो गया है कि हार्दिक IPL 2027 में पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे.
The source note says: हार्दिक पंजाब किंग्स को ज्वाइन करते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि मार्कस स्टोइनिस और मार्को जानसेन का क्या होगा? एक ही टीम में तीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाडियों को फिट करना बिल्कुलभी आसान नहीं होगा. ऐसे में उस संभावना को भी तूल मिलेगा कि जानसेन और स्टोइनिस में से कोई एक या दोनों खिलाडियों को पंजाब रिलीज कर सकती है.
The source note says: अब तक आईपीएल 2027के लिए कुल 8 खिलाडियों का ट्रेड हुआ है. रिषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन कर लिया है और उनकी जगह कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं. जीशान अंसारी भी अगले सीजन दिल्ली के लिए खेलेंगे. लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए हैं, जबकि खलील अहमद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे. नाथन एलिस और टी नटराजन भी SRH में चले गए हैं.
The source note says: टी20 टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक पांड्या को फिर नहीं मिला चांस, वापसी पर सस्पेंस बरकरार
The source note says: मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.