Story Content
New Delhi, November 7, 2026: IPL 2027 Trade: रोहित-हार्दिक ड्रामे का हुआ अंत! मुंबई का साथ छोड़ पंजाब जाएंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह पहनेंगे MI की जर्सी.
The source note says: सामने आई स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट्स और दावों के मुताबिक मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स दोनों टीमों ने इस ट्रेड डील को लेकर सभी कागजी दस्तावेज तैयार करके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंप दिए हैं. सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेड के लिए दोनों खिलाड़ियों हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की सहमति भी मिल चुकी है.
The source note says: अब सिर्फ BCCI की अंतिम हरी झंडी और आधिकारिक ऐलान होना बाकी रह गया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अर्शदीप के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं.
The source note says: गुजरात टाइटन्स को अपनी कप्तानी में पहली ही बार में चैम्पियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या जब 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बनकर लौटे तो चीजें उनके अनुकूल नहीं रहीं. मुंबई के ड्रेसिंग रूम में गुटबाजी की खबरें और फैन्स की नाराजगी लगातार बनी हुई थी. टीम का प्रदर्शन भी गिरता जा रहा था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने टीम को दोबारा रिसेट करने का मन बना लिया था.
Hardik Pandya-Arshdeep Singh trade is (almost) done. Mumbai Indians and Punjab Kings have submitted their paperwork (you can call it a MoU) with consent from the two players involved. The BCCI will ratify the trade followed by an official confirmation. Hardik to Punjab Kings Arshdeep Singh to Mumbai Indians.
The source note says: पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हार्दिक को खरीदने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन पंजाब किंग्स ने बाजी मारते हुए मुंबई के साथ यह ब्लॉकबस्टर डील साइन कर ली. अर्शदीप सिंह जैसे घातक तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करके मुंबई अपनी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करना चाहती है, वहीं पंजाब किंग्स को हार्दिक के रूप में एक और धाकड़ ऑलराउंडर मिल गया है.
The source note says: ये भी पढ़ें- Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के वो 5 खौफनाक स्पेल जिन्होंने दुनिया पर किया राज, रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल
The source note says: दूसरी तरफ मुंबई की टीम में खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें भी सामने आती रही है. हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा को लेकर भी मनमुटाव की खबरें कई बार आ चुकी है. अब पंड्या के जाने रोहि--हार्दिक ड्रामे का भी अंत होता हुआ नजर आ रहा है.
Source: Instafeed Desk.
Photo: Rae Allen from Brisbane, Australia, Wikimedia Commons, CC BY 2.0

Comments
Add a Comment:
No comments available.