Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

'इसकी कोई माफी नहीं...', भारत-पाकिस्तान U-19 फाइनल में खिलाड़ियों के बर्ताव पर भड़के दिलीप वेंगसरकर, बोले-ICC ले एक्शन

नई दिल्ली, November 17, 2026: 'इसकी कोई माफी नहीं...', भारत-पाकिस्तान U-19 फाइनल में खिलाड़ियों के बर्ताव पर भड़के दिलीप वेंगसरकर, बोले-ICC ले एक्शन। दरअसल, शनिवार (14 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 17 November 2026

नई दिल्ली, November 17, 2026: 'इसकी कोई माफी नहीं...', भारत-पाकिस्तान U-19 फाइनल में खिलाड़ियों के बर्ताव पर भड़के दिलीप वेंगसरकर, बोले-ICC ले एक्शन।

दरअसल, शनिवार (14 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े और जमकर जश्न मनाया. इस दौरान एक खिलाड़ी पाकिस्तानी विकेटकीपर के बेहद करीब पहुंचकर उसके सामने चिल्लाया और अपशब्द कहे. वहीं, कुछ अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों की तरफ अभद्र इशारे किए. इस घटना पर भारत के क्रिकेट प्रशंसकों के बीच भी बहस शुरू हो गई.

स्रोत के मुताबिक: INDIA, AGAINST ALL ODDS! 🫡 From the brink of defeat to the top of Asia! Mohit Ulva delivers a knock to remember, sealing a sensational win for India in the U19 Asia Cup final against Pakistan! 🏆 #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/tcdZduKIs4

वेंगसरकर ने टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) से बातचीत में कहा- यह गेम के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. युवा खिलाड़ी टेलीविजन पर ये सब देखते हैं और फिर अंडर-14, अंडर-16 या अंडर-19 क्रिकेट खेलते समय इसकी नकल करने लगते हैं. अगर ऐसा ही चलता रहा तो हम कहां पहुंचेंगे? खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर व्यवहार करना सिखाया जाना चाहिए. इसके लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA/COE) या दूसरे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है.' यह भी पढ़ें: भारत से हार पर पाकिस्तानी Youtuber ने खोया आपा, मोह‍ित उल्वा का चौका देख LIVE स्ट्रीम‍िंग में की ये हरकत, VIDEO

मुंबई में जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने में सक्रिय वेंगसरकर ने बताया कि उन्हें अपनी क्रिकेट अकादमियों में भी इस तरह का व्यवहार देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी अकादमियों में भी यही चीज देखता हूं. जब भी कोई टीम जीतती है तो खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़ते हैं, स्टंप उखाड़ लेते हैं और नाचने लगते हैं. पहले ऐसा नहीं होता था. वे टेलीविजन पर इस तरह के सीन देखते हैं और फिर उनकी नकल करते हैं.'

ICC और ACC से सख्त कार्रवाई की मांग वेंगसरकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC), एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और मैच रेफरी से खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर क्ल‍ियर मैसेज देने की मांग की. उन्होंने कहा कि खेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक मजबूत आचार संहिता (Code of Conduct) होनी चाहिए.

उनके मुताबिक, हर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अधिकारियों को खिलाड़ियों से बात करनी चाहिए. चाहे खिलाड़ी अंडर-19, अंडर-17 या अंडर-23 स्तर के हों, उन्हें साफ तौर पर बताया जाना चाहिए कि मैदान पर किस तरह का व्यवहार स्वीकार्य है और क्या नहीं. यह भी पढ़ें: 'आप देश ही नहीं, मां-बाप के संस्कार भी...', टीम इंडिया के जश्न पर भड़के मोहम्मद यूसुफ, सचिन-अजहर का दिया उदाहरण

70 वर्षीय वेंगसरकर ने यह भी कहा कि आखिरी गेंद पर जीत जैसे रोमांचक मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों के जश्न को नियंत्रित करना मैच अधिकारियों के लिए मुश्किल हो सकता है, लेकिन कोचों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. यह भी पढ़ें: 'सचिन-सहवाग ने कभी ऐसा नहीं किया...', टीम इंडिया के जश्न पर शोएब अख्तर को लगी मिर्ची, दे डाली बड़ी नसीहत

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- मैंने कुछ साल पहले बांग्लादेश को भी ऐसा करते देखा था (2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल). इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने ऐसा किया और अब भारत ने भी वही किया है. इसकी कोई सफाई नहीं हो सकती. किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए.' यह भी पढ़ें: 'किसी को नीचा दिखाना मकसद नहीं था...', एशिया कप के हीरो मोहित उल्वा ने बयां किए दिल के जज्बात

वेंगसरकर ने अंत में कहा कि सबसे जरूरी है सही उदाहरण पेश करना, क्योंकि यंग क्रिकेटर टॉप ेवल पर खेलने वाले खिलाड़ियों को लगातार देखते हैं और उनसे ही सीखते हैं.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Martinvl, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement