Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, November 16, 2026: कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। खास बात ये है कि सीरीज आईसीसी…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 16 November 2026

नई दिल्ली, November 16, 2026: कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल।

भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। खास बात ये है कि सीरीज आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। उसकी अंक तालिका में अभी न्यूजीलैंड की टीम पहले नंबर पर है, वहीं टीम इंडिया नंबर चार पर है। भारतीय टीम ने जिस तरह से टी20 और वनडे में प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम की है, अगर ​यही सिलसिला आगे भी जारी रहा तो फिर उसे अंक तालिका में थोड़ा आने जाने का मौका मिलेगा। हालांकि ये सीरीज काफी कठिन होने वाली है, ये सभी जानते हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से खेलने के लिए उतरेगी। ये मैच वे​लिंग्टन में होगा। शुभमन गिल ने इसी की तैयारी के लिए वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच मिस किए थे। केएल राहुल भी आखिरी दो वनडे के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे। यानी तैयारी तो पूरे जोर पर चल रही है, लेकिन टीम ​कैसा खेल दिखाती है, ये तो 19 नवंबर को ही पता चलेगा।

सीरीज का पहला मैच जहां 19 से लेकर 23 नवंबर तक चलेगा, वहीं दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से शुरू होगा। जो कि क्राइस्टचर्च में है। इसके साथ ही इस लंबी सीरीज का समापन हो जाएगा। भारतीय टीम से उम्मीद की जा रही है कि टेस्ट में अच्छा खेल दिखाएगी, वैसे अगर देखें तो इस सीरीज के सबसे अहम मैच अब ही शुरू होने हैं, क्योंकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दांव पर है।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसी भारतीय बल्लेबाज से नहीं लगा शतक

कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ बने SA के चौथे सबसे सफल गेंदबाज

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Francium12, Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement