Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL Breaking: दो खिलाड़ियों के कोरोना पॉजीटिव होने के कारण KKR- RCB का आज का मैच टल सकता है

कोलकता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार हैं.

Advertisement
Instafeed.org

By Bikram Singh | खेल - 03 May 2021

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी ख़बर है. KKR और RCB के बीच खेला जाना वाला आज का मैच टल सकता है. Cricbuzz वेबसाइट की जानकारी के मुताबिक 

कोलकता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार हैं. सबसे तकलीफ़ देने वाली बात ये है कि दो खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पैट कमिंस समेत कोलकाता टीम के कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बीमार हैं. कोविड के डर से मैनेजमेंट ने बाकी खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया है. कोरोना को ध्यान में रखते हुए IPL का 30वां मैच टल सकता है. 



IPL Match पर सवाल


कोरोना काल में सभी लोग आईपीएल पर सवाल उठा रहे हैं. इतने बड़े महामारी में मैच होना बेहद चिंताजनक है.आंकड़ों की बात की जाए तो कोलकाता का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. अब तक केकेआर ने खेले 7 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. टीम ने पिछले चार में से तीन मैच हारे हैं.



जानकारी के मुताबिक अभी तक मैच रद्द होने की सूचना नहीं है, मगर कोविड गाइडलाइंस के आधार पर माना जा रहा है कि आज का मैच होना मुश्किल है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement