Story Content
New Delhi, November 6, 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का एलान, अचानक फैसले से दुनिया हैरान.
The source note says: Cristiano Ronaldo announces his retirement Source : Cristiano Ronaldo/Instagram फुटबॉल जगत के दिग्गज पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान कर दिया. रोनाल्डो ने गुरुवार (05 नवंबर) को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर संन्यास की जानकारी दी. खेल के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार रहे रोनाल्डो कभी अपने करियर में वर्ल्ड कप नहीं जीत सके. उन्होंने इस दाग के साथ ही अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को समाप्त करने का फैसला किया.
The source note says: वीडियो में रोनाल्डो ने कहा, "पुर्तगाली लोगों के लिए, हमारी नेशनल टीम की नंबर 7 जर्सी को वापस लौटाने का दिन आ गया है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह सिर्फ मेरी होगी. लेकिन 23 सालों तक, मुझे इसे पहनने, इसकी रक्षा करने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ ले जाने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मिली. आज, इसे आने वाली पीढ़ी को सौंपने का वक्त आ गया है. यह कोई आसान फैसला नहीं था."
The source note says: रोनाल्डो ने आगे कहा, "क्योंकि कुछ फैसले ऐसे होते हैं जो सिर्फ दिमाग से नहीं, बल्कि दिल से लिए जाते हैं. एक ऐसा सफर खत्म हो रहा है, जिसकी शुरुआत अगस्त 2003 में हुई थी और जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं और राष्ट्रीय टीम के साथ बिताए अपने अनुभवों के बारे में सोचता हूं, तो मुझे सिर्फ खेल, गोल, रिकॉर्ड या ट्रॉफियां ही नजर नहीं आतीं. मैं लोगों को देखता हूं. मैं उन प्रवासियों को देखता हूं, जिन्हें 90 मिनट के लिए पुर्तगाल थोड़ा और करीब लगा. मैं लाखों पुर्तगाली लोगों को देखता हूं जिनसे मैं कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला, लेकिन जो मेरी जिंदगी का हिस्सा रहे हैंय क्योंकि आखिरकार, फुटबॉल महज एक खेल से कहीं बढ़कर है. फुटबॉल का मतलब ही लोग हैं."
The source note says: आगे बात करते हुए पुर्तगाल के खिलाड़ी ने कहा, "नेशनल टीम के साथ अपने पूरे करियर के दौरान, मैंने अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने की कोशिश की. मैं जीतना चाहता था, मैं सबसे बेहतरीन बनना चाहता था, मैं इतिहास रचना चाहता था. मैं हमेशा खुद से बहुत उम्मीदें रखता था. मुझे हमेशा और अधिक चाहिए होता था, मुझे हमेशा विश्वास था कि हम और आगे जा सकते हैं. और मैंने इस जर्सी के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया."
The source note says: फिर आगे कहा, "कुछ बेहतरीन दोपहर और रातें थीं. ऐसी जीत थीं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता. कुछ ऐसी हार भी थीं जिन्हें याद करके आज भी तकलीफ होती है. मैंने असफलताएं भी देखीं, मैंने कष्ट भी सहे, और कुछ ऐसे पल भी आए जब मैं पुर्तगाल के लोगों को वह नहीं दे पाया जिसकी वे बहुत चाहत रखते थे. लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी. और सबसे बड़ी बात, पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे हमेशा गर्व महसूस होता रहा."
The source note says: रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 234 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 146 गोल किए. 20 अगस्त, 2003 में कजाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पहला गोल 2004 में ग्रीस के खिलाफ आया था.
The source note says: यह भी पढ़ें: 4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा
Source: Instafeed Desk.

Comments
Add a Comment:
No comments available.