Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

19 छक्के, 181 रन... प्रियांश आर्य ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली, November 24, 2026: 19 छक्के, 181 रन... प्रियांश आर्य ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त। टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज का ये दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इस मामले…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 24 November 2026

नई दिल्ली, November 24, 2026: 19 छक्के, 181 रन... प्रियांश आर्य ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त।

टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी बल्लेबाज का ये दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा. इस मामले में साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने इसी साल टाइटन्स की ओर से नाइट्स के खिलाफ 188* रन बनाए थे. प्रियांश कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल से आगे निकल गए, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए नाबाद 175 रन बनाए थे. प्रियांश भारत में सबसे बड़ी टी20 इनिंग्स खेलने वाले बैटर बन गए. उन्होंने इस मामले में गेल को ही पछाड़ा.

बाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांश आर्य अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. प्रियांश ने तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. तिलक ने नवंबर 2024 में हैदराबाद की ओर से मेघालय के खिलाफ 151 रनों की पारी खेली थी. प्रियांश अब टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं. प्रियांश ने केएल राहुल को पछाड़ा, जिन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए 152* रन बनाए थे.

प्रियांश आर्य ने ये रिकॉर्ड बनाए • किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा T20 स्कोर • भारत में किसी बैटर का सबसे बड़ा T20 स्कोर • बतौर कप्तान सबसे बड़ा T20 स्कोर • SMAT में सबसे बड़ी पारी • T20 में दूसरी सबसे बड़ी पारी • एक T20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के (19)

मुकाबले में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट 30 रनों के स्कोर पर गिर गया, जब यश ढुल (8 रन) को गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा. यहां से प्रियांश आर्य और नीतीश राणा ने दूसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में प्रियांश का योगदान काफी ज्यादा रहा और उन्होंने 89 रन बनाए. जबकि नीतीश का योगदान केवल 18 रनों का रहा. प्रियांश के तूफानी प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 275 रन बनाए. यह भी पढ़ें: ऐसी मृत पिच टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर देगी! बुमराह-प्रसिद्ध की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक

प्रियांश आर्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रियांश ने अब तक 30 आईपीएल मैचों में 27.96 की औसत से 839 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले.

तमिलनाडु की प्लेइंग इलेवन: अमित सात्विक, तुषार रहेजा (विकेटकीपर), बालासुब्रमण्यम सचिन, आंद्रे सिद्धार्थ (कप्तान), ऋतिक ईश्वरन, शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर (कप्तान), आर राजकुमार, गुरजपनीत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, आर सिलम्बरासन.

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य (कप्तान), यश ढुल, नीतीश राणा, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुज रावत, हिम्मत सिंह, मयंक यादव, ईशांत शर्मा, मयंक रावत, सुयश शर्मा, दिग्वेश सिंह राठी.

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: Basile Morin, Wikimedia Commons, CC BY-SA 4.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement