Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को पद्मश्री से नवाजा गया

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड के साथ-साथ भारत को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा को भी भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 29 March 2022

यह राष्ट्र के लिए एक विशेष दिन है क्योंकि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज वर्ष 2022 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन में कला, मनोरंजन, सामाजिक कार्य, खेल, विज्ञान, चिकित्सा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कई विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया. 

ये भी पढ़ें:- भारत में बनेगा रूस- यूक्रेन खुद्ध खत्म करने का फॉर्मूला, दोनों के बीच कराएगा सुलह

इन पुरस्कारों को तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में सम्मानित किया जाता है. इसी के बीच टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड के साथ-साथ भारत को गौरवान्वित करने वाले नीरज चोपड़ा को भी भारत के राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया.


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पद्म श्री देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. दूसरी ओर, प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम को भी समारोह के दौरान राष्ट्रपति से कला के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला.

ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: ड्रीम 11, टीम, प्लेइंग 11 पिच रिपोर्ट, खेल स्थल

इस बीच, नीरज चोपड़ा के पिता सतीश कुमार भी अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. इससे पहले एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा कि पद्म श्री पुरस्कार 2022 के लिए नीरज के नाम की घोषणा के बाद यह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. उन्होंने आगे कहा “यह गर्व की बात है कि नीरज को पुरस्कार मिला और देश, सरकार ने उन्हें इस सम्मान के योग्य समझा."

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement